अणुव्रत अमृत महोत्सव पर इको फ्रेंडली फेस्टिवल कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, उदयपुर की ओर से पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत इको फ्रेंडली फेस्टिवल कार्यक्रम अणुव्रत चौक, नाइयों की तलाई मे आयोजित किया गया।
तेरापंथ सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने बताया कि इस अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन साध्वीश्री परम प्रभा (ठाणा-4) के सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत के संगान के साथ हुई। स्वागत सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत द्वारा किया गया। अणुव्रत विश्व भारती की सदस्या श्रीमती प्रणिता तलेसरा ने कार्यक्रम की जानकारी तथा उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को इस बारे में शिक्षित करता है कि युद्ध और सशस्त्र संघर्ष का पर्यावरण पर क्या विपरीत प्रभाव पड़ता है, एवं पर्यावरण के शोषण को जन समुदाय द्वारा कैसे रोका जा सकता है। साध्वीश्री परमप्रभा ने कहा कि हम संकल्प लें कि अणुव्रत आचार संहिता का 11वां नियम जो, संयम, ईमानदारी और अहिंसा के मुल्यों का अनुसरण करने को प्रेरित करता है, जो प्रथ्वी के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति हम सभी सजग एवं जागरूक रहें। अणुव्रत में इको फ्रेंडली कार्यक्रम पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली का जीवन्त दर्शन है। अणुव्रत वैश्विक स्तर पर पर्यावरण चुनौतियों का समाधान करके दुनिया को लाभान्वित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका नाभा रहा है। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष भगवती सुराणा ने ज्ञापित किया।
15 नवंबर को अणुव्रत दिवस मनाया जाएगा :
सभा मंत्री ने बताया कि आचार्यश्री तुलसी के जन्मदिवस पर 15 नवम्बर को अणुव्रत दिवस के रूप में साध्वीश्री परमप्रभा के सान्निध्य में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन अणुव्रत चौक नाइयों की तलाई मे आयोजित किया जाएगा।

Related posts:

एक स्वर में आजीवन सदस्य बोले-खेलगांव का सर्वांगीण विकास और ओलंपिक स्तरीय प्रतिभाएं तराशना हमारा ध्ये...

आईटीसी ममेंटोज़ उदयपुर का शुभारंभ

जि़ंक की सखी परियोजना को एसोचैम वूमेन एचीवर्स एवार्ड 2019

पेसिफिक क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 संपन्न

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में उमंग एवं उत्साह से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

चिक हेयर कलर अब बन गया चिक ईज़ी

Imagine Tresor, one of the biggest and most customer centric Apple partner across India, launches it...

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारम्भ

सारंगदेवोत कार्यवाहक अध्यक्ष, आगरिया मंत्री, एवं राठौड़ प्रबन्ध निदेशक निर्वाचित

पिम्स हॉस्पिटल में युवा मरीज के फेफड़े से पथरी निकालने का सफल ऑपरेशन

सयाजी ग्रुप ने उदयपुर में अपना पहला होटल ‘एनराइज बाय सयाजी’ लॉन्च किया

कोटक सिक्योरिटीज ने लॉन्च किया ट्रेड फ्री प्रो प्लान