पिम्स हॉस्पिटल में थोरेकोस्कॉपी तकनीक द्वारा छाती में भरे तरल पदार्थ व गाँठ का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने एक रोगी का बिना ऑपरेशन के थोरेकोस्कॉपी तकनीक द्वारा छाती में भरे तरल पदार्थ व गाँठ का सफल उपचार किया है।
पिम्स के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि 57 वर्षीय मरीज को 6 माह से श्वांस फूलने, सीने में दर्द, बुखार और खांसी की शिकायत के चलते पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में भर्ती कराया गया। सी.टी. जांच में पाया गया कि मरीज की छाती में हेमोरेजिक तरल पदार्थ व गांठें हैं। इस पर प्रथम दिन लगभग एक लीटर तरल पदार्थ प्लुरल टैपिंग के माध्यम से निकाला गया लेकिन रोगी को लक्षणात्मक रूप से राहत नही मिली। टी.बी चेस्ट एवं रेस्पिरेट्री मेडिसिन के डॉक्टर्स ने रोगी की थोरेकोस्कॉपी की योजना बनाई, जिसमें मरीज की छाती में छेद करके दूरबीन द्वारा जांच की एवं करीब 3 लीटर हेमोरेजिक तरल पदार्थ व गांठें निकाल मरीज का सफल उपचार किया। डॉक्टर्स की टीम में विभाग प्रमुख डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. सानिध्य टांक, डॉ. ऋषभ अग्रवाल, डॉ. प्रान्शु कुमार, डॉ. अर्पित, डॉ. गुरमेहर और थोरेकोस्कॉपी टेक्निशियन गिरिराज व दिनेश शामिल थे।
श्री अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर्स की विशेषज्ञता के चलते रोगी को प्रक्रिया से पहले और बाद में कोई जटिलता नहीं हुई। रोगी को बिना किसी वर्तमान शिकायत के लक्षणात्मक रूप से राहत मिली एवं जल्द ही रोगी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक़ की माइनिंग अकादमी में कौशल से कुशल हो रहे युवा, देश में ही उपलब्ध हो रहे माइनिंग आपॅ...

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से पांच किसान एफपीओ के माध्यम से 5 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल

लाल मां मंदिर में चालिया महोत्सव सम्पन्न

एओएमएसआई द्वारा उदयपुर में मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फाउंडेशन एवं स्किल्स ...

उदयपुर की ताज अरावली रिसोर्ट को पट्टा देने के मामले में एसीबी में मामला दर्ज

नारायण सेवा संस्थान का पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत अभियान

जागरूकता अभियान में दी सडक़ दुर्घटना से बचाव की जानकारी

एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी

आरोहण युवा महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरो पर

HDFC Bank Backs Community Platform for Active Agers – WalkAbout

महाराणा कर्णसिंह सिंह की 439वीं जयन्ती मनाई

हिंदुस्तान जिंक के जावर ग्रुप ऑफ माइंस ने समुदाय में स्वच्छता के लिये जन भागीदारी को प्रोत्साहित किय...