नवरत्न में एक फिजिशियन ने खोला दिन भर रुकने का क्लीनिक

विभिन्न तरह की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत देने के लिए अब एक फिजिशियन डॉ. एस के झा ने नवरत्न कॉम्प्लेक्स इलाके में एक क्लीनिक एवम केयर सेंटर की शुरुआत की है। सेवा से जुड़े इस प्रकल्प का उद्घघाटन रामनवमी के मौके पर बीजेपी शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने की । इस सेंटर पर मरीजों की दिनभर देखरेख और ठहरने की व्यवस्था की गई हे । इसके पश्चात मरीज और उसके तीमारदार को घर जाने की छूट दी जाएगी । इस  व्यवस्था से मरीज को सस्ता इलाज तो मुहैया होगा ही । साथ ही मरीज के परिजन को उसके साथ रात अस्पताल में गुजारने की आवश्यकता नहीं रहेगी।  दिनभर अलग अलग बीमारियों के मरीज को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी ।

अनूठी सेवा को शुरु करने वाले डॉ. झा ने बताया की आज के इस दौर में चिकित्सा काफी महंगी हो गईं है। ऐसे में 15 बेड के इस क्लीनिक में गंभीर और इमरजेंसी मामले को छोड़  सभी तरह के मरीजों को एडमिट कर उनका इलाज किया जाएगा । डॉ. झा पिछले 31 वर्षो से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हे । क्लीनिक के उदघाटन के मौके पर शहर जिला महामंत्री गजपालसिंह राठौड़, बडगांव प्रधान प्रतिभा नागदा, उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत, बडगांव मंडल अध्यक्ष भुपालसिंह राणा, महामंत्री मोतीलाल लोहार, ओबीसी मोर्चे के उपाध्यक्ष किशनलाल लौहार, आर्थोपेडिक सर्जन महावीरसिंह परिहार सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे ।

Related posts:

JK Tyre records highest ever revenues and profits in FY24

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न

जार द्वारा पत्रकारों को हेलमेट वितरित

हिंद जिंक स्कूलों में छात्रों को नारी सम्मान हेतु शपथ दिलाई

Sterling Holiday Resorts Unveils Sterling Pushkar, Its Fourth Resort in Rajasthan 

JioMart and SMART Stores announce the celebration of the biggest Indian festival with the ‘Bestival ...

लैंड रोवर ने अपनी नई एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट को अतिरिक्तम फीचर्स और वर्सेटिलिटी से और बेहतर बनाया

एचडीएफसी बैंक ने पूरे भारत में 100 नई शाखाएं खोली

जावरमाता एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक के आतिथ्य में इंट्रा जोनल खान बचाव प्रतियोगिता का समापन

एसोसिएट प्रोफेसर बवीता गौर को पीएचडी की उपाधि

Former Indian Footballer Climax Lawrence Kicks Off 44thAll India Mohan KumarMangalam Hind Zinc Footb...