साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी एवं सहवर्ती साध्वीश्री ठाणा 5 का मंगल चातुर्मास प्रवेश

उदयपुर। आचार्यश्री महाश्रमण की सुशिष्या विदुषी साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी एवं सहवर्ती साध्वीश्री ठाणा 5 का चातुर्मास हेतु सोमवार को डॉ. आर. एल. जैन ज्योति नगर से विहार कर महाप्रज्ञ विहार में प्रवेश हुआ।
तेरापंथ सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं कमल नाहटा तथा बजरंग द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने साध्वीश्री के पावन चातुर्मास प्रवेश पर हार्दिक कृतज्ञता एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कर कहा कि चातुर्मास साताकारी हो एवं समाजजनों के लिए बहुत ही लाभदायक रहे। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष मनोज लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा पोरवाल, टीपीएफ अध्यक्ष मुकेश बोहरा अणुव्रत समिति संस्थापक अध्यक्ष गणेश डागलिया, पूर्व सभा अध्यक्ष सुर्यप्रकाश मेहता, पूर्व तेयुप अध्यक्ष अजीत छाजेड़, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमन डागलिया आदि ने अपने विचार रखे। इसके पश्चात साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी एवं अन्य साध्वियों ने अपने प्रवचनों से सभी को लाभान्वित किया। संचालन आलोक पगारिया ने जबकि आभार तेयुप मंत्री महावीर राठौड़ ने ज्ञापित किया।

Related posts:

वैश्विक कलाकारों के साथ वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का दूसरा दिन रहा खास

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S MOHAMMED KAIF SHINES BRIGHT AS INDIA WINS THE SAFF UNDER-17 CUP IN BHUTAN

महिलाओं को वस्त्र वितरण

डॉ. तुक्तक भानावत जार के पुन: जिलाध्यक्ष बने

लेकसिटी के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित हो रहा है बेदला गाँव का बालिका स्कूल

महावीर यति को पीएचडी की उपाधि

आइसीआर रैंकिंग में एमपीयूएटी को पुनः राज्य में पहला स्थान

पिम्स उमरड़ा का पिम्स सिटी हॉस्पिटल उदयपुर शहर में, 31 अक्टूबर तक ऑफर

दो दिवसीय दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह 30 से

सुविवि के नए कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने कुलपति का कार्यभार सम्भाला

1448 जांचों में 6 कोरोना संक्रमित, दो की मृत्यु