माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा धूमधाम से, अल सुबह से शुरू होंगे अनुष्ठान

उदयपुर। उदयपुर के प्रसिद्ध माता महालक्ष्मी मंदिर का प्राकट्योत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। माता महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भट्टियानी चौहट्टा स्थित माता महालक्ष्मी के मंदिर पर आकर्षक साज सज्जा की गई हैं तो वहीं प्राकट्योत्सव के मौके पर मन मोहक श्रृंगार भी किया जायेगा। अल सुबह से भक्तों की भीड माता महालक्ष्मी के मंदिर दर्शन के लिये पहुंचेगी और यह सिलसिला रात्रि 12 बजे होने वाली महाआरती तक चलेगा।

श्रीमाली जाति सम्पति व्यवस्था ट्रस्ट के सचिव मधुसूदन बोहरा ने बताया कि प्रातः 5.00 बजे पंचामृत अभिषेक एवं षोडषोपचार विधि से पूजन किया जायेगा तत्पश्चात् श्री सुक्त के पाठ होगे । प्रातः 10.00 बजे से यज्ञ हवन प्रारम्भ होगे, जिसमें समाज के पांच जोड़े आचार्य मनीष श्रीमाली के सानिध्य में हवन करेंगे तत्पष्चात पूर्णाहूति होगी । सायं 5.15 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रारम्भ होगा। रात्रि 12.00 बजे महाआरती होगी जिसमें लक्ष्मी माता को खीर, पंजरी, फल आदि का भोग लगाया जायेगा और भक्तों को प्रसाद वितरित कियाजायेगा । इस अवसर पर महालक्ष्मी को स्वर्ण चांदी का वेश धारण कर विशेष श्रृंगार करवाया जायेगा।

माता महालक्ष्मी का यह मंदिर करीब चार सौं साल पुराना हैं। कहा जाता हैं कि इस मंदिर का निर्माण जगदीश मंदिर के समय हुआ था। महाराणा जगत सिंह द्वारा जगदीश मंदिर के साथ बनाया था। कहा जाता हैं कि रानी ने राजा से कहा कि जब भगवान जगदीश विराजित हो रहे थे तब महालक्ष्मी की भी स्थापना होनी चाहिये। रानी के कहने पर राजा ने जगदीश मंदिर से कुछ ही दुरी पर 4200 स्क्वायर फिट में मंदिर बनाया गया। इस मंदिर में माता महालक्ष्मी हाथी पर बैठी हुई हैं, यह प्रतिमा पुरे देश में इस मंदिर को अनुठा बनाती हैं। मंदिर में विराजित प्रतिमा 31 इंच की हैं। माता महालक्ष्मी के प्रति समुचे उदयपुर संभाग के लोगों में खासी आस्था हैं और हर वर्ष प्राकट्योत्सव के मौके दिन भर में हजारों लोग कताबद्ध होकर दर्शन के लिये पहुंचते है।

Related posts:

आमदरी व रैन बसेरे में बांटे ऊनी वस्त्र

Hindustan Zinccelebrates 101new Nand Ghars,with 70 new ones inaugurated in Rajsamand

लादूलाल मेडतवाल अध्यक्ष तथा प्रकाश सुराणा मंत्री मनोनीत

मदरसा भूमि को निरस्त करने की मांग को लेकर मावली बंद रहा

ऐमरा की जिला कार्यकारिणी का गठन

मुख्यमंत्री ने किया आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के र...

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex and Zinc Smelter Debari receive GreenCo Gold and GreenCo Si...

Hindustan Zinc inaugurates classroom in Merta school

जयपुर में नकली होलोग्राम की शराब सीज, 4 गिरफ्तार

खान सुरक्षा महानिदेशालय ने हिंदुस्तान जिंक की सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए की सराहना