एसबीआई ने भेंट की नारायण सेवा को स्कूल बस

उदयपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (दक्षिण) शिवओम दीक्षित ने बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व प्रकल्प के तहत नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित  नारायण चिल्ड्रन एकेडमी को गरीब बच्चों की सेवार्थ 32 सीटर बस भेंट की। उन्होंने संस्थान द्वारा दिव्यांगों, निर्धनों , मूक बधिर, प्रज्ञा चक्षु व निःशक्त बालकों की  अधुनातन  शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए इन कार्यों में बैंक की सहभागिता निरन्तर रखने का आश्वासन दिया।इससे पूर्व संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने स्वागत करते हुए संस्थान की 35 वर्षीय सेवा यात्रा का ज़िक्र किया और दिव्यांगों के लिए निर्माणाधीन 450 बेड के हॉस्पिटल की जानकारी दी। समूह प्रभारी पलक अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार और गरीबों को निःशुल्क राशन पहुंचाने की जानकारी दी। इस दौरान उपमहाप्रबंधक कुँवर दिनेश प्रताप सिंह तोमर, क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सुमन सहित उदयपुर आर एन्ड डीबी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।अतिथियों ने झारखंड, मध्यप्रदेश, बिहार आदि राज्यों से आये दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व व्हीलचेयर भी प्रदान की। ट्रस्टी देवेन्द्र चौबीसा ने आभार प्रदर्शन एवं संयोजन महिम जैन किया

Related posts:

907 नये रोगियों के साथ कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या 47865 पहुंची

गिर्वा और गोगुन्दा के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित

HINDUSTAN ZINC WINS NATIONAL SAFETY AWARD

पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 संपन्न

भगवान आशुतोष ने मंदिर परिसर में किया वन भ्रमण

अशोक लेलैंड की नवीनतम रेंज ‘एवीटीआर’ उदयपुर के ग्राहकों को डीलिवर

पिम्स हॉस्पिटल में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन

एपीएल लीजेंड्स ने 7 लीजेंड्स को 17 रनों से दी मात

हिंदुस्तान जिंक ने अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन के सहयोग से महिलाएं बना रही स्कीन फ्रेण्डली गुलाल

सिटी पैलेस में परम्परागत विधि-विधान से हुआ होलिका रोपण

बुनकर वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत