गोवर्धन सागर में दीपदान कर जल संरक्षण का संकल्प लिया

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर की ओर से दीपदान एवं गंगा आरती का आयोजन
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) ।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर की ओर से विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर गोवर्धन सागर पर जल पूजन, दीपदान व गंगा आरती कार्यक्रम राकेश सुखवाल के पुरोहित्व व मुख्य यजमान राहुल शर्मा के सानिध्य मे आयोजित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर संयोजक मनीष मेघवाल ने बताया कि पशुपतेश्वर महादेव मंदिर गोवर्धन सागर का जल पूजन कर अर्चना की गई। पर्यावरण प्रेमियों ने हाथ में दीप लेकर जल देवता को नमन करते हुए गंगा आरती की, तत्पश्चात पानी बचाओ- जीवन बचाओ, जल बचाओ- कल बचाओ, पानी बचाओ – जीवन में खुशहाली लाओ और पानी की रक्षा पृथ्वी की सुरक्षा करने के संकल्प के साथ दीपदान किया गया।पशुपतेश्वर महादेव मंदिर में महादेव जी की और श्री राम मन्दिर में प्रभु श्री राम की आरती की गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जल आयाम प्रमुख आशीष आचार्य, रोहित अग्रवाल, चंद्र शेखर मोड़, हिमांशु जैन, प्रेमशंकर औदिच्य, गजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य पर्यावरणप्रेमी उपस्थित थे।

Related posts:

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने एफडीसीआई के साथ द शोकेस के दूसरे एडिशन से उठाया पर्दा

निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए बाराबंकी रवाना हुआ चिकित्सकों का दल

सीताराम जाट ने लिया राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा

बच्चों की जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार करेगा उदयपुर

59 वर्षो में सामाजिक विकास एवं देश में माइन मेटल को विश्व पटल पर अंकित करने का पर्याय बना हिन्दुस्ता...

नारायण सेवा में होलिका दहन

श्रीमाली समाज क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने परवान पर, रोमांचक मुकाबले से दर्शकों का बड़ा क्रेज

Hindustan Zinc receives renewable power from Serentica’s 180 MW Solar Project

पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर 300 साल बाद फिर प्राचीन ...

नवनियुक्त जिला कलेक्टर मेहता ने किया कार्यग्रहण