डॉ. ब्रजमोहन जावलिया को श्रद्धांजलि

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। संप्रति संस्थान की ओर से मेवाड़ के प्रसिद्ध इतिहासकार और बहुभाषाविद डॉ. ब्रजमोहन जावलिया को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान का स्मरण किया गया।
संस्थान के सचिव डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि डॉ. जावलिया को याद करते हुए डॉ. महेंद्र भानावत ने उनको मृदुभाषी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को निभाने वाला कहा। उन्होंने कहा कि वे लेखन और अनुसंधान के प्रति आजीवन समर्पित रहे। शाहपुरा की अनेक सृजनात्मक विरासत उनके रुधिर में रही। साहित्य अकादमी सहित अनेक संस्थाओं के लिए उन्होंने अपनी अविस्मरणीय सेवाएं दीं।
इतिहासकार डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने कहा कि महाराणा कुम्भा के संगीतराज और अन्य ग्रंथों के बारे में उनकी स्थापनाओं ने शोधार्थियों का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने मेवाड़ी की व्यापारिक और व्यवहारिक शब्दावली पर जो कार्य किया, वह हमेशा याद किया जाएगा।


वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. देव कोठारी ने उनके प्राच्य विद्या के क्षेत्र में योगदान को स्मरणीय बताया और कहा कि राजस्थानी, हिंदी और संस्कृत भाषा की अज्ञात पांडुलिपियों के सूचीपत्र तैयार करने में उनकी सेवाएं बहुत उपयोगी हैं। इसी आधार पर देश भर के विद्वानों ने मेवाड़ के ग्रंथों पर अनुसंधान किए। उनको महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन सम्मान मिला और अनेक संस्थाओं ने बड़े पुरस्कार प्रदान किए। वे जयपुर स्थित महाराजा सवाई मानसिंह (द्वितीय) संग्रहालय के पोथीखाना के अध्यक्ष रहे। वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. राजेंद्रनाथ पुरोहित ने उनके साथ अपनी सेवाओं को याद किया और उनकी स्मरण शक्ति की प्रशंसा की। इतिहासकार डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने उनके अप्रकाशित लेखन को समग्र रूप में सामने लाने की जरूरत बताई और कहा कि वे शोधार्थियों के लिए कोष की तरह माने जाते थे। उनकी लिखित और संपादित अनेक पुस्तकें उपयोगी हैं। मेवाड़ के राजवंश के स्रोत के रूप में राणा रासो और खुमान रासो ही नहीं, मेवाड़ का 17वीं सदी का इतिहास : सइकी, बघेरा का इतिहास आदि बहुत शोध सम्मत हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. जावलिया का सोमवार रात 96 वर्ष की आयु में उदयपुर में देहावसान हो गया।

Related posts:

भारतीय विरासत संस्थान के विद्यार्थियों का सिटी पैलेस म्यूजियम उदयपुर में दो दिवसीय दौरा

जिंक फुटबॉल अकादमी 2025-26 एआईएफएफ एलीट लीग के ग्रुप बी में दस मैचों में अपराजित रहते हुए शीर्ष पर

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर ने राजस्थान पर्यटन के साथ किय...

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत

CBSE 12th Board Exams 2021 will not be held this year.

Hindustan Zinc Enhances Efficiency and Eliminates Downtime with AI Technology

फायर सेफ्टी एवं रोकथाम रणनीतियों पर तकनीकी वार्ता आयोजित

कैलाश के स्वरों में उतरे शिव और संगीत

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : पिम्स व लिबर्टी ने जीते अपने मुकाबले

हिंदुस्तान जिंक ने वूमेन इन साइंस इंटरनेशनल डे के अवसर पर विशेष अभियान ‘शी नोज द ग्राउंड शी स्टैंड्स...

अधिकारों एवं कर्तव्यों के संतुलन वाला पवित्र दस्तावेज है संविधान - राज्यपाल