वैल्वोलाइन ने ‘मेकैनिकों’ के लिये उदयपुर में अपनी पहली सुरक्षा पहल लॉन्च की

उदयपुर। पूरी दुनिया में प्रीमियम ब्राण्डेड लुब्रिकेन्ट्स और ऑटोमोटिव सर्विसेज का अग्रणी आपूर्तिकर्ता वैल्वोनलाइन क्यू मिन्स प्रा. लि. ने अपनी पहली सुरक्षा पहल लॉन्च की है, जिसके अंतर्गत वे पूरे देश के मेकैनिकों तक पहुँच रहे हैं। उन्हें ‘सुरक्षा किट’ प्रदान कर रहे हैं और अनलॉक के बाद के जरूरी सुरक्षा दिशा-निर्देशों पर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा पहल के अंतर्गत वैल्वोलाइन ने दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर जैसे लगभग 100 बाजारों में 70,000 से ज्यादा सुरक्षा किट्स का वितरण किया और आज उदयपुर बाजार में मेकैनिकों तक पहुंच भी बनाई। इस सुरक्षा किट में 4 मास्क, 100 एमएल का सैनिटाइजर और एक कैप शामिल है।
वैल्वोलाइन क्यूसमिन्स प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप कालिया ने कहा कि वैल्वोलाइन उच्चतम विश्वास से जुडा हुआ है, इसलिये हमारे सभी कर्मचारियों, उपभोक्ताओं, बिजनेस पार्टनर्स और जिस समुदाय में हम सभी रहते हैं, उसकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सुरक्षा किट्स के वितरण द्वारा वैल्वोलाइन सुनिश्चित करना चाहता है कि फ्रंट लाइन के सभी लोग सुरक्षित ढंग से काम करें और उनके स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा। वैल्वोलाइन में हम मानते हैं कि हम सभी को सुरक्षित रखने में हममें से प्रत्येक की अनिवार्य भूमिका होगी। वैल्वोवलाइन ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा है कि उनका अपने सभी साझीदारों और मेकैनिकों के साथ जुड़े रहना इस श्रृंखला का महत्वपूर्ण अंग है। चूंकि बाजार सुरक्षित तरीके से खुल रहे हैं, इसलिये काम के मोर्चे पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन सबसे बडी प्राथमिकता बन जाते हैं। यह सीएसआर पहल सरकार की सलाह के अनुसार मेकैनिकों के कार्यस्थल को सुरक्षित रखने पर उन्हें जागरूक भी कर रही है, उन्हें जोखिमों की जानकारी दे रही है और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा उसका उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित कर रही है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक का मल्टी मेटल एंटरप्राइज बनना, दोगुना विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा- प्रिया अग्...

बिना अवकाश के सुविवि में चल रहे नि:शुल्क योग अभ्यास शिविर के 1000 दिन पूरे हुए

दिलीपसिंह चौहान कैनो स्प्रिंट खेल में तकनिकी अधिकारी नियुक्त

ग्रामीण बच्चों को स्वेटर, मास्क, लोलीपोप वितरित

एसबीआई कार्ड एवं आईआरसीटीसी ने रूपे प्लेटफॉर्म पर को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

हिंदुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुड़े किसानों ने जावर में मनाया विश्व पशु कल्याण दिवस

KDM is on a mission  ‘Har Ghar KDM’ by 2025

जावर माइंस में ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक की पहल

डॉ. अशोक कुवाल के शोधपत्र का इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशन के लिए चयन

महाराणा जगत सिंह काल से संजोई आस्था: हाथी पर विराजमान अनूठी प्रतिमा और जगदीश मंदिर के बचे पत्थरों से...

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन और आईआईएससी में एमओयू

चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने