वेदांता टैलेंट हंट की शुरूआत, 25 नवंबर होगी अंतिम तिथि

उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, और अजमेर की संगीत प्रतिभाएं बन सकेगें प्रतिभागी
विजेता देगें हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुती

उदयपुर : देश के सबसे बड़े वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल के छठे संस्करण में स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्धेश्य से वेदांता टैलेंट हंट की शुरूआत हुई जिसमंे प्रतिभागी बनने की अंतिम तिथि 25 नवंबर होगी। विजेता को हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित वेदांता उदयपुर वलर््ड म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुती का मौका मिलेगा।
वलर््ड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन लगातार हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रायोजन से किया जा रहा है। फेस्टिवल के छठे संस्करण में वेदांता टैलेंट हंट का आयोजन युवा संगीतकारों को फेस्टिवल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने का एक प्रयास है। टैलेंट हंट के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को तलाशने के लिए उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा के प्रतिभागी आॅनलाइन आवेदन कर सकेगें। टैलेंट हंट में गीत और वाद्ययंत्र में पारंगत 12 से 30 वर्ष की आयु की प्रतिभाएं वीडियो टेप के माध्यम से आॅडिशन में शामिल हो सकते है जिनका मूल्यांकन जूरी द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक जिले से एक विजेता का चयन किया जाएगा। छठे संस्करण की थीम राजस्थान के भूले हुए संगीत वाद्ययंत्रों और परंपराओं का संरक्षण और प्रचार है, वेदांता वलर््ड म्यूजिक फेस्टिवल लुप्त हुए संगीत वाद्ययंत्रों और उनके कलाकारों को प्रोत्साहित व उन्हें मंच प्रदान कर पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है। इस वर्ष भारत के पेपोन, कामाक्षी खन्ना, पुर्तगाल के फाडो गायक कटिया गुएरेरियो, सेंजा, कोलंबिया, चिली, पनामा, पराग्वे अबाकोराओ, जैसे कलाकार वेदंाता वलर््ड म्यूजिक फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुती देगें।

Related posts:

46 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर में आगाज़

महिलाओं द्वारा निर्मित हस्त उत्पादों की श्रृंखला 'श्रीजी' का शुभारंभ कल

पिम्स उमरड़ा में योग ध्यान सत्र आयोजित

आत्मा के जागरण के बिना भीतर की शक्तियों का सदुपयोग संभव नहीं : साध्वी वैष्णवी भारती

ऐमरा द्वारा भारत के नंबर वन मोबाइल ब्रांड श्योमी को खुली चिट्ठी

यूएन-हेबिटेट्स के वर्ल्ड अरबन फोरम-2020 पुणे, उदयपुर के साथ बर्नांड वेन लीर फाउण्डेशन ने बच्चों के ष...

BOSS Appliances Introduces India's First Hand Blender with a Revolutionary 5-Year Warranty

Hindustan Zinc Wins ‘Company with Great Managers’ Award for the third time in a row

पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट : स्पार्टन जोधपुर और मेवाड ट्यूरिज्म क्लब दूसरे चरण में

फील्ड क्लब के पारिवारिक माहौल में हुआ हाऊजी, योगा, जुम्बा और ऐरोबिक का आयोजन

डाॅ. अर्जुनदेव चारण का एकल काव्यपाठ

नारायण सेवा ने किया नवनियुक्त अधिकारियों का स्वागत