विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा सीएसआर के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत् विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। जावर माइंस के पडुना कल्यारी फलां, चेंदेरिया लेड जिंक़ स्मेल्टर के आंवल हेडा व भिलिया खेड़ा, कायड माइंस के कायड़, गगवाना, देबारी के आनंदपुरा, रेलड़ा, चंगेड़ी, दरीबा के मालीखेड़ा, बेड़ाखेड़ा सरवरियाखेड़ी, राजपुरा, सिंदेसर खुर्द और आगुचा माइंस के निकट कल्याणपुरा एवं अरनिया चैहान गावों में 500 से अधिक समुदाय, स्कूली छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जैसे तनाव, बीपी, संतुलित भोजन एवं कोरोनाकाल में ध्यान रखने योग्य बातें जैसे मास्क का उपयोग, उचित दूरी इत्यादि की जानकारी दी गई। हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा आगुचा, चंदेरिया, जावर में दीपक फाउण्डेशन एवं देबारी, दरीबा, कायड़ के साथ ही उत्तराखंड के पंतनगर में वॉकहार्ट के सहयोग से स्वास्थ्य सेवा परियोजना संचालित की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से 179 गांवों के 1 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विद्यालयों हेतु बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, बालिकाओं के लिए शौचालयों का निर्माण, सहित अन्य क्षेत्रों मे भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। वेदांता के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा पहल कर हाल ही में स्वस्थ गांव अभियान की घोषणा की है जिसके तहत् 12 राज्यों के 24 जिलों में समुदायों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अगले पांच वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

विकसित भारत संकल्पित भारत वृहद मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

NISSAN ON TRACK FOR 2026 RESURGENCE IN INDIA, 7-SEATERB-MPV GRAVITE TEASED

महाराणा भूपालसिंह की 139वीं जयन्ती मनाई

Women of Zinc – The Galvanizing Force Behind Hindustan Zinc

वीआईएफटी में ग्राफिक डिजाइनिंग पर कार्यशाला

नारायण सेवा में दुर्गाष्टमी पर  501 दिव्यांग कन्याओं का पूजन

एचडीएफसी बैंक ने भारत में 2 लाख से अधिक नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रक्रियाओं में बारे में...

Zinc Kaushal Kendra’s Youth Step towards a brighter future with Group Placements in renowned organiz...

पेटीएम ने आईपीएल 2022 सीजन के दौरान रिचार्जेस के लिये डेली डीटीएच धमाल ऑफर लॉन्चि किया

24 तीर्थंकरों के नाम पर पौधारोपण