उदयपुर में अमेजन द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला 7 को

उदयपुर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अपने ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी देने के लिए अमेजऩ डॉट इन उदयपुर में प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम एमएसएमई को साथ लाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेज़ॅन के वैश्विक बाजारों (ई-कॉमर्स वेबसाइटों) के माध्यम से बिक्री करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। कार्यशाला रेडिसन, लेक सिटी मॉल, उदयपुर में 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इनके जरिये, निर्माता और व्यापारी ई-कॉमर्स के माध्यम से बी2सी निर्यात के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर पायेंगे और 180 देशों में अमेज़ॅन के 13 अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लाखों ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच पायेंगे। कार्यशाला में, ग्लोबल सेलिंग क्या है, कार्यक्रम का लाभ, विश्वस्तर पर बिक्री कैसे शुरू करें, और रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करें आदि सत्र शामिल होंगे।
अमेजऩ इंडिया के निदेशक और हेड ग्लोबल ट्रेड अभिजीत कामरा ने कहा कि हम उदयपुर में एमएसएमई के लिए विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में बी2सी ई-कॉमर्स चैनल के माध्यम से या तो निर्यात शुरू करने की या उनके वर्तमान निर्यात व्यवसाय को बढ़ाने की संभावना देखते हैं। ये कार्यशालाएँ अधिक से अधिक भारतीय ब्रांड और एमएसएमई को शामिल करने के हमारे प्रयास का हिस्सा हैं, ताकि हमारे ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम के माध्यम से मेक इन इंडिया इनिशिएटिव की क्षमता का दोहन किया जा सके। यह कार्यक्रम अमेजऩ के अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के माध्यम से भारतीय विक्रेताओं को 180 से अधिक देशों के करोड़ों ग्राहकों तक पहुँच प्रदान करता है।
अमेज़ॅन ने भारतीय विक्रेताओं के लिए परिवर्तनकारी अवसर प्रदान करने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यापार को बढ़ाने में मदद करने के लिए मई 2015 में भारत में अपने ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम की शुरुआत की थी। वर्तमान में, 60,000 से अधिक भारतीय विक्रेता इस मंच का उपयोग 13अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पाद बेचने के लिए कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से विक्रेता अमेजऩ डॉट काम (अमेरिका), अमेजऩ डॉट को डॉट यूके (यूके), अमेजऩ डॉट डीई (जर्मनी), अमेजऩ डॉट एई (यूएई) आदि में अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं और इन देशों में ग्राहकों को अपने उत्पाद बेचते हैं। ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम के एक हिस्से के रूप में, अमेजऩ सभी तरह के विक्रेताओं को दुनिया भर में बिक्री करने में सक्षम बनाने के लिए थर्ड पार्टी सेवाओं जैसे कराधान, अनुपालन, आईपी सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग समर्थन आदि की सबसे व्यापक सुविधाएं प्रदान करता है।

Related posts:

श्वांस जितनी धीमी, उम्र उतनी लंबी होगी- जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

स्वाधीनता दिवस पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

एचडीएफसी बैंक और फ्लिपकार्ट होलसेल ने किराना सदस्यों और छोटे व्यापारियों के लिए  पहला को-ब्रांडेड क्...

कृषि क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं

गोटिपुआ में भक्ति के साथ एक्रोबेट से रिझाया भगवान जगन्नाथ को

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Deaf and mute students get sensitized about Good Touch and Bad touch through Hindustan Zinc’s Jeevan...

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने का कड़ा विरोध

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Continues Its Cultural Celebration with a Global Line-up o...

सिटी पेलेस में महाशिवरात्रि पूर्व रंगोली में रंगे महादेव

नवाचार पहलों के साथ हिंदुस्तान जिंक सस्टेनेबिलिटी की ओर निरन्तर अग्रसर

बांसवाड़ा के गढ़ी कस्बे में हुवा क्षत्रिय महासभा का विशाल सम्मेलन