पीआईएमएस में पैन क्लीनिक का संचालन शुरू

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (पीआईएमएस), उमरडा में  पैन क्लीनिक का संचालन प्रारंभ हो गया है। मुंबई से प्रक्षिशित अनेस्थीशिया विशेषज्ञ डॉ. कमलेश शेखावत एवं इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजाराम शर्मा द्वारा संचालित यह क्लीनिक सब प्रकार के शारीरिक दर्द के उपचार के लिए है।

पीआईएमएस के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक विज्ञान के अनुसार दर्द को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सामान्य लगने वाला दर्द भी बहुत गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इस क्लीनिक में सिर दर्द, कैंसर का दर्द, नर्वस सिस्टम का दर्द, गुटनों का दर्द, गर्दन का दर्द, पीठ का दर्द, ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया, चोट का दर्द आदि का इलाज किया जाता हैं। इसके साथ ही क्लीनिक में टिश्यू पुनर्जीवन एवं पुनर्निर्माण की क्षमता रखने वाली पीआरपी थेरेपी भी की जाती है। क्लीनिक में सब तरह की उच्चस्तरीय दवाइयां एवं मशीने उपलब्ध हैं। अब तक कई मरीजों का इलाज इस क्लीनिक में किया जा चुका है। दक्षिण राजस्थान संभाग का, ये इस तरह का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला एकमात्र क्लीनिक हैं। ना दर्द सहे ना ही दर्द सहने की सलाह दे- ये इस क्लीनिक की थीम हैं।

Related posts:

आकाश बायजूस ने राज्य बोर्ड के छात्रों, एनईईटी और जेईई के उम्मीदवारों के लिए राजस्थान में हिंदी माध्य...

कानोड़ मित्र मंडल का होली स्नेहमिलन रविवार को

होली मिलन धूमधाम से मनाया

पानेरियों की मादड़ी में रसमयी श्रीमद् भागवत शुरू

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी

‘ थेराबैंड एक्ससाईज ’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

Ramee Group of Hotels in association with Amangiri Hotels and Resorts inaugurates HOTEL RAMEE ROYAL ...

Zinc Ranks among the Top 3 Sustainable Companies Globally in Metal and Mining Sector

मुख्यमंत्री की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

नगर निगम ने पेरेंट्स प्लस परियोजना के अंतर्गत शाला पूर्व शिक्षण सामग्री (पीएसई-किट) कार्यशाला का आयो...

वेदांता लिमिटेड ने हिंदुस्तान जिंक के सीर्इओ सुनील दुग्गल को वेदांता का अंतरिम सीर्इओ नियुक्‍त किया

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर सिटी पेलेस में हुई नवरात्रि स्थापना