मुख्यमंत्री ने सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

उदयपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर को बड़ी सौगात देते हुए शहर के व्यस्ततम मार्ग पर दो फ्लाईओवर का गुरुवार को लोकार्पण किया। दोनों फ्लाईओवर संचालित होने से आस-पास के क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा शहरवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। लोकार्पण के दौरान वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उनका धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से सेवाश्रम फ्लाईओवर तथा 19.86 करोड़ रुपये की लागत से कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है।
इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, विधायक वल्लभनगर श्रीमती प्रीति शक्तावत, विधायक धरियावद नगराज मीणा, बीसुका सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, नगर निगम महापौर जी एस टांक, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं जन समूह उपस्थित रहा।

Related posts:

स्वावलंबन की सखी महिलाओं के बढ़ते कदम, बैंक द्वारा 1 करोड की ऋण सुविधा

गीतांजली डे़न्टल एण्ड़ रिसर्च इंस्ट्टियूट में ओरियनटेशन कार्यक्रम का आयोजन

जार सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित

पुनरागमनाय च के साथ हुई 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में देव शक्तियों की विदाई

आदि महोत्सव कोटड़ा: कला के आंगन पर दिखा जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम

आदि महोत्सव में कपड़े के थैले वितरित

भोइयों की पचोली जिला स्तर पर विजेता

Hindustan Zinc’s Board approves India’s first Zinc Tailings Reprocessing Plant, driving sustainable ...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा विद्यार्थियों को मास्क तथा पंचायत, विद्यालयों और आगंनबाड़ी केंद्रों पर कोविड ...

देश की आजादी में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान

25 वर्षों में बड़े स्तर पर कार्य होंगे : अग्रवाल

क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन