शीतल संत मोरारी बापू ने किये श्रीजी प्रभु के उत्थापन की झांकी के दर्शन

नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को प्रसिद्ध संत, शीतल संत मोरारी बापू ने श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु के उत्थापन की झांकी के दर्शन किए! बापू ने दूरभाष पर गो.ति.श्री 108 श्री राकेशजी महाराज एवं गो.चि.श्री105 श्री विशाल बावा से वार्ता कर आशीर्वाद लिया। दर्शन पश्चात श्री महाप्रभुजी की बैठक में परंपरानुसार मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने मोरारी बापू को फेंटा बांधकर, रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। इस अवसर पर बापू के साथ आए श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य एवं मिराज ग्रुप आफ कंपनी के सीएमडी मदन पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, रूपेश व्यास, रविंद्र पालीवाल, विकास पुरोहित, विष्णु पुरोहित, प्रमोद पालीवाल आदि का अनिल सनाढ्य द्वारा समाधान किया गया। डोल तिबारी के दर्शन की महिमा एवं डोल तिबारी का भाव अनिल सनाढ्य ने बापू को बताया। इस अवसर पर मंदिर के जमादार हर्ष सनाढ्य, मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, हनी गुर्जर आदि उपस्थित थे ।

Related posts:

पूर्व डीजीपी बंजारा एवं राज राजेश्वर ने किया नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन

“अनलीशिंग द पॉवर ऑफ़ एआई एजेंट्स” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

जिंक स्मेल्टर देबारी की घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी द्वारा वार्षिक आम सभा आयोजित

मोनिका यादव होगी अजमेर मंडल की नई मंडल वाणिज्य प्रबंधक

शिक्षा संबल की कक्षाओं से अवकाश में भी जुड़े हजारों विद्यार्थी

डॉ. राजाराम शर्मा मास्टर इन क्लिनिकल रेडियोलॉजी परीक्षा में उत्तीर्ण

एचडीएफसी बैंक और मैरियट बॉनवॉय में करार

तेरापंथ के अष्टमाचार्य कालुगणि के 87वें महाप्रयाण दिवस पर मासखमण तपस्वी सहित 41 तपस्वियों का अभिनंदन

आचार्य तुलसी का 109वाँ जन्मोत्सव मनाया

Alwar Woman Achieves Motherhood with Indira IVF Despite Period Challenges

31हजार भोजन पैकेट एवं 450 राशन किट वितरित

विपदाओं के संकर्षण से ही दैदीप्यमान होता है भक्त का व्यक्तित्व: साध्वी वैष्णवी भारती