महाराणा भूपालसिंह की 140वीं जयन्ती मनाई

उदयपुर। मेवाड़ के 74वें एकलिंग दीवान महाराणा भूपालसिंह की 140वीं जयंती महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मनाई गई। महाराणा भूपालसिंह का जन्म वि.सं.1940, फाल्गुन कृष्ण एकादशी (वर्ष 1884) को हुआ था। सिटी पेलेस म्यूजियम स्थित राय आंगन में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित किया गया तथा आने वाले पर्यटकों के लिए उनकी ऐतिहासिक जानकारी प्रदर्शित की गई।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि विक्रम संवत् 1987, ज्येष्ठ वदी 12 (ई.सं. 1930 दिनांक 25 मई) को महाराणा भूपालसिंह की गद्दीनशीनी सम्पन्न हुई। गद्दीनशीनी होते ही महाराणा ने प्रजा तथा जागीरदारों के कर्ज माफ कर दिये। महाराणा बड़े प्रजा हितैषी थे, वे सदा प्रजा की उन्नति एवं भलाई के लिए तत्पर रहते थे।
आपने लोकहित संबंधी अनेक कार्य करवाये। कम ब्याज पर किसानों को ऋण देने के लिये ‘कृषि सुधार’ नामक फंड खोला गया। खेती में उन्नति के लिये उदयपुर में कृषि फार्म की स्थापना की तथा मेवाड़ में व्यापार के मुख्य केन्द्र भीलवाड़ा में ‘भूपालगंज’ नामक मंडी बनवाई। राज्य में रोजगार व आय वृद्धि के लिये बड़ीसादड़ी व चित्तौड़ में कारखाने खोले गये तथा आमजन को भी ऐसे कारखाने खोलने की आज्ञा दी, जिससे जहाजपुर, आसींद, सनवाड़, कांकरोली आदि में कारखाने खुलने लगे।
शहर की साफ-सफाई के लिए म्यूनिसिपल्टी की स्थापना करवाई। शहर में विद्युत-रोशनी की व्यवस्था आरम्भ हुई। बीमारों के ईलाज के लिए कई दवाखाने खोले गये। विद्यार्थियों के लिये हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा के लिए उदयपुर में इन्टरमीडियेट कॉलेज खोला गया। यही नहीं देश की आज़ादी के समय कई राजा-महाराजा अपनी रियासतों को पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे, लेकिन महाराणा भूपालसिंह ने मेवाड़ रियासत को भारतीय संघ में विलय की घोषणा कर अपने पूर्वजों का मान और बढ़ा दिया। परिणामस्वरूप पाकिस्तान में विलय पर विचार करने वाले शासकों को भी अन्ततः भारत के साथ रहने को विवश होना पड़ा।

Related posts:

उत्कृष्ट कार्यों के लिए 28 महिलाएं सम्मानित

HDFC Bank Inaugurates a New Tech & Digital Factory in Guwahati

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर ने राजस्थान पर्यटन के साथ किय...

HDFC Bank signs agreement with Export Import Bank of Korea

लेकसिटी में पंजाब के मशहूर जादूगर सम्राट शाका का जादूई शो 23 जनवरी से

सनातनी चातुर्मास: लोकतंत्र के महापर्व के बाद होगा विशाल नगर भण्डारा

उदयपुर में कोरोना का तेज़ी से घटता ग्राफ़, मई माह के सबसे कम रोगी चिन्हित, आज 135 रोगी संक्रमित आये

Strengthening its foothold in North-Western market, Canon India launches Business Imaging Solutions ...

जयपुर में राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने किया मोबाइल वेटरनरी इकाइयों का लोकार्पण

हिंदुस्तान जिंक की चार खदानों को ए सूची श्रेणी के तहत 5-स्टार रेटिंग

सुरसरिता म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया

पिम्स हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्चे के मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन