महाराणा जवानसिंह की 224वीं जयन्ती मनाई

उदयपुर। मेवाड़ के 68वें एकलिंग दीवान महाराणा जवानसिंह की 224वीं जयंती महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मनाई गई। सिटी पेलेस म्यूजियम स्थित राय आंगन में मंत्रोच्चारण के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि महाराणा जवानसिंह का जन्म मार्गशीर्ष सुदी द्वितीया, विक्रम संवत 1857 ( ई.सं. 1800) को हुआ था। उनकी गद्दीनशीनी (ई.सं. 1828 ता. 31 मार्च) को हुई। उनकी माता का नाम गुलाब कुंवर था।
महाराणा जवानसिंह कविता और धर्म के अच्छे जानकार थे। कला और साहित्य में रुचि की कारण आर्थिक संघर्ष के समय में भी उनका काल साहित्यिक विकास का समय रहा। महाराणा ने कई पवित्र स्थानों और गुरुकुलों की तीर्थयात्रा की। जब वे यात्रा से मेवाड़ लौटे तो उन्होंने स्वदेशी शिक्षा प्रणाली में सुधार करने में बहुत रूचि ली। उन्होंने ‘ब्रजराज’ उपनाम का उपयोग करके कविता लिखी। उनकी कविताएँ श्रीकृष्ण की प्रशंसा पर आधारित थी और आमतौर पर ब्रजभाषा में लिखी जाती थी। महाराणा ने कला और साहित्य को समृद्ध बनाने में उनका काफी योगदान रहा।
महाराणा जवानसिंह ने राजमहल में निर्माण कार्य करवाये और उदयपुर में श्री जवान-स्वरूपेश्वर महादेव मन्दिर, श्री जवान-सूरजबिहारी मन्दिर और श्री महाकाली मन्दिर शामिल है। श्री जवान-स्वरूपेश्वर महादेव मन्दिर में महाराणा जवानसिंह और उनकी रानी बघेली की संगमरमर की मूर्ति स्थित है।
महाराणा के शासनकाल में नेपाल के राजा, महाराजा राजेन्द्र विक्रम शाह ने अपने दूत को मेवाड़ की परम्पराओं का अध्ययन करने के लिए उदयपुर भेजा, क्योंकि नेपाल के राणा मेवाड़ के सिसोदिया वंश के वंशज माने जाते हैं। महाराणा जवानसिंह का निधन 30 अगस्त 1838 ई. को हुआ।

Related posts:

माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा धूमधाम से, अल सुबह से शुरू होंगे अनुष्ठान

निर्धन एवं विधवा महिलाओं को मासिक राशन वितरण

एलजी ने उदयपुर में सबसे बेस्ट शॉप शुरू की

हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन के सहयोग से महिलाएं बना रही स्कीन फ्रेण्डली गुलाल

स्वतंत्रता का मूल्य समझने के लिए विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी – राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिय...

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के नंद घर का दौरा किया, समग्र विकास मॉडल की सराहना की

बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज ...

उदयपुर से राम मंदिर के लिए पहली चांदी की ईंट अर्पित

उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती की डॉ. लक्ष्यराज सिंह से शिष्टाचार भेंट

जिंक वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत् 118 अधिकारियों को उच्च शिक्षा का अवसर

Zinc Wins the Prestigious 16thCII-ITC Sustainability Award 2021

UCCI sends proposal to the government to make film city in udaipur