फेफड़े की गांठ का दूरबीन से सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पारस जे.के हॉस्पिटल में कार्डीओथोरैसिक सर्जन डॉ. चंद्रशेखर, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सपन जैन, डॉ. दीपक बजाज, डॉ. नितीन कौशिक की टीम ने दूरबीन द्वारा बिना किसी चिरफाड़ के फेफड़े की गांठ का सफल ऑपरेशन किया है।
डॉ. सपन जैन ने बताया कि 65 वर्षीय अब्दुल राशिद (परिवर्तित नाम) को कई महीनों से साँस लेने में तकलीफ और छाती में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने उदयपुर व अन्य शहरों के कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद अपने परिचित के कहने पर पारस जे. के हॉस्पिटल में दिखाया। जांच में मरीज के फेफड़े में गांठ (बुल्ला) का पता चला। डॉ. सपन जैन व डॉ. चद्रशेखर ने बताया कि मरीज को डायबिटिज भी थी जिसके कारण इस ऑपरेशन में जोखिम ज्यादा थी। इन सबको ध्यान में रखते हुये अत्याधुनिक दूरबीन तकनीक का प्रयोग किया व फेफड़े के अन्दर की गांठ को बाहर निकाला। मरीज अब पूर्ण रुप से स्वस्थ है। ऑपरेशन के फायदों के बारे में डॉ. सपन ने बताया कि इसमें मरीज के बड़ा चीरा नहीं लगाया जाता है। इससे रिकवरी जल्दी होती है। रक्त आधान की आवश्यकता नहीं पड़ती है। ऑपेरशन से होने वाले निशान भी ना के बराबर होते हैं। जल्दी स्वस्थ होने के कारण मरीज अपने कार्यस्थल पर जल्दी लौट पाता है। अस्पताल के डायरेक्टर विश्वजीत ने बताया कि पारस जे. के. हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय सुविधायें उच्चतम तकनीक व अनुभवी टीम है। अब उदयपुरवासियों को शहर के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

Related posts:

कानोड़ मित्र मंडल का वर्षाकालीन मैत्री समारोह

Introducing Udaipur Katha: A New Rooftop Address for Sundowners, Live Grills, &Folklores

उदयपुर की महेश्वरी ने आईएसएसएफ शॉटगन क्वालिफिकेशन में जीता सिल्वर

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने प्रभु जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना कर रजत रथ खींचा

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन

सनातनी चातुर्मास: लोकतंत्र के महापर्व के बाद होगा विशाल नगर भण्डारा

JK Tyre honoured with ICC Social Impact Award for its Water Conservation Initiative

संबलपुरा और बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन

मुख स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रघुनाथपुरा गांव में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

एक्सकॉन 2019 का जोरदार शुभारंभ

जनजाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक