एक फीडिंग बोतल को तोड़ो, एक जिंदगी को जोड़ो : डॉ देवेंद्र सरीन

उदयपुर। एक फीडिंग बोतल को तोड़ो, एक जिंदगी को जोड़ो। ये विचार विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टेकरी में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ देवेंद्र सरीन ने व्यक्त किये। उन्होंने छात्राओं को बताया कि बोतल से दूध पिलाने से बच्चों में दस्त रोग, न्यूमोनिया एवं कुपोषण अधिक होता है इसलिए पहले छह माह तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिए।
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर, गीतांजली मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा, आईएपी उदयपुर एवं इनरव्हील क्लब के सांझे में मनाए जा रहे विश्व स्तनपान सप्ताह में शनिवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नलिनी शर्मा ने स्तनपान से माताओं को होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए दुग्धधारी महिलाओं को पोष्टिक आहार देने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि रोटरी अध्यक्ष गिरीश मेहता ने स्तनपान के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ शुभम जैन ने मातृदुग्ध की संरचना के बारे में बताया। रोटरी वसुधा की अध्यक्षा सुनीता भंडारी ने स्तनपान से शिशु को होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमें दीपिका साहू, पूनम चौधरी, डिंपल गमेती, मनीषा साहू, कीर्ति कश्यप, चेतना राठौर, हेमलता मेघवाल, सुधि मेहता, राखी बैरवा, वर्षा खत्री को विजेता रहने पर सम्मानित किया गया। आगंतुकों का स्वागत प्राचार्या श्रीमती आलोक ने किया। संचालन श्रीमती कैलाश माली ने किया। धन्यवाद अंजु सिंघवी ने ज्ञापित किया। प्रश्नोत्तरी के संचालन में मीना मांडोत एवं गरिमा बोरडिय़ा ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में शरद राठौर एवं किरन तांतेड़ भी उपस्थित थी।

Related posts:

संध्या आरती के बाद भी नजर आ रहा परिक्रमा का उत्साह

कोरोना के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी अधिक सावधानी : डॉ. शीतल कौशिक

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का रंगारंग प्रस्तुति, राष्ट्रगान एवं शपथ के साथ समापन

हार्टफूलनेस संस्थान के ध्यान शिविर से खिल उठे चेहरे

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार

एयू बनो चैम्पियन का दूसरा राज्य स्तरीय टूर्नामेंट उत्साह भरी जीतों के साथ समाप्त हुआ

पांचवें पैसिफिक अंतरराज्यीय डेंटल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का शुभारंभ

आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी की पहली आम सभा संपन्न

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रहे जिंक कौशल केंद्र

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में ग्रीन लेजर से आँखों के परदे (रेटिना) के सफल ऑपरेशन

एचडीएफसी बैंक और तेलंगाना सरकार समर्थित टास्क नए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आए

पूर्ण शाकाहारी 15 A.D. बेकरी का शुभारंभ