सिटी पैलेस में अरबन स्केचर्स की ओर से उकेरे विभिन्न दृश्य

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त तक सिटी पैलेस, उदयपुर तिरंगे प्रकाश से जगमग रहेगा। कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न आयोजनों में आज अरबन स्केचर्स, उदयपुर की ओर से सिटी पैलेस संग्रहालय में 28 से अधिक कलाकारों ने मन-मोहक दृश्यों को पेपर और केनवास पर उतारा।


महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि फाउण्डेशन प्रतिवर्ष ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित करता है। इस बार आजादी के महोत्सव के तहत देश-विदेश के पर्यटकों के सम्मुख कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित हेतु मंच प्रदान किया जिसमें उदयपुर के अरबन स्केचर्स गु्रप के कलाकारों ने सिटी पैलेस संग्रहालय के विभिन्न हिस्सों एवं दृश्यों को पेपर और केनवास पर उतारा तो कुछ कलाकारों ने तिरंगे के रंगों में अपनी कलाकृतियों को रंगा। यह आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के सहयोग से आयोजित हुआ। वेस्ट जोन कल्चर सेंटर की डायरेक्टर किरण सोनी गुप्ता ने स्वयं भाग लेकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उदयपुर के अरबन स्केचर्स गु्रप के सुनील लढ्ढा ने कलाकारों की कला को निहारा और सभी का मनोबल बढ़ाया साथ ही सिटी पैलेस संग्रहालय का भ्रमण कर इसे विश्व की सुन्दरतम ऐतिहासिक धरोहर बताया।

Related posts:

दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

डॉ. लुहाड़िया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

मानव सेवा समिति के प्रकाश वर्डिया अध्यक्ष, शिवरतन तिवारी सचिव बने

Hindustan Zinc’s Samadhan generates Diversified Farm Income of over ₹192 Cr for 1.4 Lakh Farmers

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उदयपुर में

Navrachana University now offers Major-Minor disciplines

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने बालिकाओं की वार्षिक फीस जमाकर निभाई विद्यादान की मेवाड़ी परम्परा

स्टाइल एन सीज़र्स हेयर, ब्यूटी एंड मेकअप सैलून का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मॉडलिंग इंडस्ट्री में करियर हेतु व्याख्यान

पीआईएमएस हॉस्पिटल, उमरड़ा में ज्यादा पके मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

आकर्षक परिधानों में महिलाओं ने रैम्प वॉक कर दिया पर्यावरण स्थिरता और महिला सशक्तिरण का संदेश