हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

उदयपुर : हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु कंपनी में कार्यरत स्थायी एवं संविदा कर्मचारियों के लिये बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा की गयी है। उल्लेखनीय है कि कंपनी में लगभग 25 हजार कर्मचारी कार्यरत है। घोषणा के तहत् सभी स्थायी श्रमिकों को 1 लाख 47 हजार पांच सौ सभी अण्डरग्राउण्ड संविदा श्रमिकों को 90500 रूपये सभी सरफेस संविदा श्रमिकों को 22000 रूपये गुडविल जेस्टर के साथ 8.33 प्रतिशत वास्तविक सैलरी पर बोनस दिया जाएगा। बोनस ऐशग्रेशिया का भुगतान 9 नवंबर के पहले कर दिया जाएगा।
बोनस की घोषणा पर हिन्दुस्तान जिं़क वर्कस फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास ने हिन्दुस्तान जिं़क प्रबंधन को श्रमिकों और फेडरेशन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि दीवाली से पूर्व बोनस की घोषणा से त्यौहार को कर्मचारियांे के परिवार और अधिक उत्साह से मना सकेगें।
समझौता पर प्रबंधन कि ओर से अरुण मिश्रा, प्रवीण शर्मा, संदीप मोदी,मुनिश वासुदेवा , मनमीत सिंह, मोहम्मद अली, दीपक गखरेजा, अनुप कुमार, अनिल गदिया,सौरभ मिश्रा,अक्षत यादव ,कृष्णा राव फेडरेशन की ओर से यु एम शंकर दास, कल्याण सिंह शक्तावत, मांगी लाल अहीर, प्रकाश श्रीमाल, घनश्याम सिंह राणावत, महेंद्र सोनी, लालू राम मीणा ने हस्ताक्षर किए।

Related posts:

स्मार्ट स्कीम्स का स्मार्ट प्रचार

राजस्थान महिला विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व मनाया

पिम्स द्वारा आयोजित फ्री केम्प में 150 से अधिक बच्चों को मिला परामर्श

शुगरबॉक्स राजस्थान के गांवों को बना रहा डिजिटल

डिजिटल भुगतान में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए भीम ने ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान शुरू किया

कोरोना का रोना धीरे - धीरे समाप्ति की ओर, जहां संक्रमित 47 वही प्रतिशत दर घिरकर 1.76

जिंक द्वारा लघु उद्यमिता विकास पर कार्यशाला आयोजित

जेके टायर को 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ अब तक का सर्वोच्च राजस्व लाभ में 31 प्रतिशत की वृद्धि

Bikaji Foods International Limited Initial Public Offering to open on November 03

उज्जवल भविष्य के लिये हिन्दुस्तान जिंक प्रगति की रोशनी के पथ पर

JK Tyre Revenue up by 31%

चार मित्रों की 15 साल की दोस्ती और अनुभव ने ‘फूड अड्डा’ से दी देश को नये स्वाद की सौगात