भगवान धन्वंतरि का आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया

उदयपुर। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिंधी बाजार में भगवान धनवंतरि का आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया गया।
आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आयुर्वेद आदि अनादी काल से निरंतर जन मानस की जीवन शैली एवं रोगों का उपचार कर रहा है। आयुर्वेद के महर्षियों के बनाये सिद्धांतो पर चल कर मनुष्य अपना पूर्ण जीवन जीते हुए धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। आमजन को आयुर्वेद एवं भारतीय जीवन शैली अपनाकर स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर सम्मानित गणमान्य नागरिक वीरा हंसा हिंगड, बी. के. दक, रविन्द्र दाहिमा कमल पोरवाल मनीष गौड़ हरीश पुजारी, कम्पाउण्डर कंचन कुमार, नर्स इंदिरा डामोर भगवती लाल लोधा गजेन्द्र आमेटा, दिलीप जेसानी, भूपेन्द्र शर्मा, पंकज जैन, पिंकी शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Related posts:

CarDekho closes $70 million round from leading investors in China and Europe

संसार में वे पुण्यशाली जिनका लक्ष्य निर्धारित है : जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज

गिट्स में एआईसीटीई–अटल प्रायोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

नारायण सेवा संस्थान का विशाल शिविर

Dr. Vikram Shah honoured with “Healthcare Personality of the Year 2023” Award by FICCI

सखी उत्सव में 1500 से अधिक महिलाओं की भागीदारी

आदिवासीजन सहायता शिविर आयोजित

आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी की पहली आम सभा संपन्न

गीतांजली का कोन्वोकेशन 11 को

जेके टायर ने सवारी कार रेडियल टायर के लिए बानमोर संयंत्र के तीसरे चरण का किया उद्घाटन

उदयपुर संभाग के सागवाड़ा में दिखी काली गिलहरी