लखपति दीदीयों का संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

उदयपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री द्वारा संवाद एवं लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार को उदयपुर जिले के समस्त ब्लॉक में किया। कार्यक्रम में हर सीएलएफ एवं ग्राम संगठन स्तर पर 100-150 समूह की महिलाओं ने संवाद में भाग लिया। जिला स्तरीय संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम एनआईसी में जिला प्रमुख श्रीमती ममता कुंवर की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 60 महिलाओं को संवाद सुनाया व दिखाया गया। जिन लखपति दीदीयों की समूह में जुड़ने के बाद वार्षिक आय 1.5 से 2 लाख हुई उनको सम्मान पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम पश्चात जिला परिषद सीईओ श्रीमती कीर्ति राठौड ने लखपति दीदीयों से उनके आजीविका के बारे में जानकारी ली और समूह की महिलाएं ज्यादा से ज्यादा सृजन कर लखपति दीदीयां बने इस पर चर्चा की गई। राजीविका उदयपुर के जिला परियोजना प्रबंधक बृजमोहन गुप्ता ने बताया कि जिले में लगभग 7264 लखपति दीदीयां है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक है एवं जिले में 1 हजार 349 सीआरपी द्वारा 1 लाख 34 हजार समूह परिवारों का सर्वे किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक अशोक कुमार सेन, कृषि विभाग के श्याम लाल सालवी एवं पशुपालन विभाग से हिमांशु व्यास एवं सीएलएफ के पदाधिकारी एवं कैडर आदि उपस्थित रहें।

Related posts:

49वें खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के हाथों डॉ. महेन्द्र भानावत ने ग्रहण किया लोकभूषण सम्मान

सिटी पैलेस म्यूज़ियम, उदयपुर में हुई ‘झरोखा पेंटिंग वर्कशॉप’

Children below 5 years could be 7 times more at risk of hospitalization because of flu

शीतलाष्टमी पर शीतला माता को लगाये ठण्डे नैवेद्य के भोग

विश्व कैंसर दिवस पर डेन्टल ओन्कोलॉजी पर संगोष्ठी आयोजित

Pepsi Unveils Yeh Dil Maange More Campaign

Honda India Foundation Hands Over 25 Customized Honda Shine 100 Quick Response Team(QRT) Vehicles to...

It is a No Vehicle Day at Hindustan Zinc

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से मेगा इंडस्ट्री मीट सह राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना कार्यशाला आ...

HDFC Bank Marks International Fraud Awareness Week with a Conference to Educate Consumers on Safe Di...

कोरोना का रोना धीरे - धीरे समाप्ति की ओर, जहां संक्रमित 47 वही प्रतिशत दर घिरकर 1.76