90 बच्चों को स्कूल बेग और बोतल वितरण

उदयपुर। मानवता की सेवा में समर्पित मानव कमल कैलाश सेवा संस्थान ने मावली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, डाँगियान में शनिवार को निर्धन व वंचित वर्ग के 90 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को शिविर लगा शिक्षण सहायता दी। शिविर प्रभारी कुलदीप सिंह शेखावत ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष कैलाश ‘मानव‘ एवं कोषाध्यक्ष कमला देवी के आशीर्वाद और प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी किशनलाल मेनारिया,योगेश रावल एवं किशनलाल पुष्करना के निर्देशन में 90 बच्चों को स्कूल बैग तथा 90 को पानी की बोतलें, भोजन पैकेट,बिस्किट आदि निःशुल्क बांटे गए।  शिविर में स्कूल स्टाफ़ सहित संस्थान साधक राजकुमार मेनारिया, ओमप्रकाश वैष्णव, मोहनलाल रेबारी और भैरूलाल ने सेवाएं दी।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक ने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करते हुए हिंदुस्तान यूनिलीवर ने यूनिसेफ के साथ साझेदारी की

मेवाड़ ने दिए अब तक चार मुख्यमंत्री

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर सिटी पेलेस में हुई नवरात्रि स्थापना

पिम्स मेवाड कप क्रिकेट: फील्ड क्लब पर दिखा आईपीएल सरीखा रोमांच

ईवास मॉड्यूलर किचन ने उदयपुर में किया अपनी उपस्थिति का विस्तार

जीआर क्रिकेट एकेडमी ने टाइटंस क्लब को 69 रन से हराया

देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली मल्टी-परपज़ वैन मारूति सुजुकी ईको अब बीएस6 कम्पलॉयन्ट

विकसित भारत संकल्पित भारत वृहद मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ

पीडीसीआरसी टीम बनी पेसिफिक कप 2020 प्रतियोगिता की विजेता

विशाल दिव्यांग सहायता एवं उपकरण वितरण शिविर आज