जाग्रत हनुमानजी को धराया जाएगा छप्पन भोग

उदयपुर। हनुमान जयन्ती के शुभ अवसर पर 23 अप्रेल को नाइयों की तलाई स्थित जाग्रत हनुमान मित्र मण्डल द्वारा जागृत हनुमानजी को भव्य छप्पन भोग लगाया जाएगा। छप्पन भोग हेतु विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार 22 अप्रेल को हनुमानजी की प्रतिमा पर तेल अभिषेक किया गया। इसके पश्चात हनुमानजी की प्रतिमा का स्वर्ण एवं रजत वर्क तथा अन्य आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। शाम को खाटू श्यामजी भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसका कई श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास आनंद लिया। मंगलवार 23 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी को भव्य शृंगार धारण कराया जाएगा, 56 भोग धराया जाएगा एवं महाआरती की जाएगी। हनुमान जयंती को लेकर मंदिर प्रांगण में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। सभी भक्तगणों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर काफी उत्साह है।

Related posts:

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पिम्स में दाहिने फैंफड़े की गांठ का सफल उपचार

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार

सुरफलाया में सेवा शिविर

सुमित की आतिशी पारी से मेवाड़ टूरिज्म क्लब आठ विकेट से जीता

हिन्दुस्तान जिंक और सीआईएमआईसी ग्रुप कंपनिया भारत की पहली जिंक टेलिंग्स रीसाइक्लिंग फैसिलिटी करेगी स...

नारायण सेवा ने केन्या में 13 सौ से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाई सेवा

सिकल सेल उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरतः जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

ऑपरेशन थियेटर है, सर्जन है फिर भी नहीं हो रहे ऑपरेशन

महावीर युवा मंच द्वारा दानवीर शिरोमणि भामाशाह को पुष्पांजलि

पं. चतुरलाल की स्मृति में ‘स्मृतियां’ कल