आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से जड़ मूल से नष्ट होते हैं रोग- डॉ शर्मा

उदयपुर। पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में बढ़ते रुझान को देखते हुए आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार उदयपुर में 32 वें निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ सोमवार को आयुर्वेद विभाग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ दीनदयाल शर्मा व उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट के आतिथ्य में हुआ। दोनों अधिकारियों ने भगवान धन्वन्तरि की तत्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त निदेशक उदयपुर संभाग डॉ दीनदयाल शर्मा ने कहा कि पंचकर्म चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति जिसमें रोग जड़ से ठीक होते हैं। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर डॉ राजीव भट्ट ने सिन्धी बाजार में पंचकर्म शिविर में सेवा दे रहे चिकित्सको नर्सिंगकर्मियों एवं सहायक स्टाफ की सराहना की। प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य  शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आज आधुनिक खानपान और जीवनशैली में आये बदलाव की वजह से लोगो में लाइफ स्टाइल डिजीज बहुत बढ़ रही है और आम नागरिक से लगाकर छोटे बच्चो में विशेषकर महिलाओ में जोड़ो का दर्द, घुटनों का दर्द, सर्वाइकल, साइटिका माइग्रेन, अवस्कुलर नेक्रोसिस, एडी में दर्द, अनिद्रा,  बालों की समस्या अधिक देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचकर्म शिविर में कटीबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, नस्य, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, स्थानिक स्वेदन, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन, बस्तीकर्म द्वारा रोगियों का पंचकर्म उपचार प्रारंभ किया गया है। 12 जुलाई को विशेष अग्निकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक की जावर ग्रुप ऑफ माइंस में सुरक्षा और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले होंगे रोमांचक

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम 3 मई को

पुष्प प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हिन्दुस्तान ज़िंक की स्टॉल

मेटल उत्पादन के साथ साथ हिन्दुस्तान जिंक खेलों को बढ़ावा देने में भी अग्रणी

लखनऊ के कृत्रिम अंग माप शिविर में 1300 दिव्यांगजन शामिल हुए

फसल उत्पादकता एवं मिट्टी के स्वास्थ्य पर जिंक के प्रभावों के अध्ययन के लिए इंटरनेशनल जि़ंक एसोसिएशन ...

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

रेगिस्तानी और जुगलबंदी के संगीत से सजी लेकसिटी की सुरमयी शाम

Zinc Kaushal Kendra trains over 7000 Rural Youths including 40% females

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित