पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़े लोग

अग्निकर्म चिकित्सा शिविर 12 को, दर्द में होगा तुरंत आराम
उदयपुर : आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार फुटा दरवाजा में 8 जुलाई से 12 जुलाई तक 32 वें नि:शुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में तीसरे दिन भी रोगियों की संख्या बढ़ रही है ।

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सधिकारी शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के उपचार कटिबस्ती जानुबस्ती ग्रीवाबस्ती सर्वांग स्वेदन स्थानिक अभ्यंग सर्वांग अभ्यंग षष्टिशाली पिंडस्वेद शिरोधारा शिरोबस्ती धारास्वेदन और बस्तिकर्म नस्य कर्म रक्तमोक्षण एवं आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म विधाओ के द्वारा चिकित्सा की जा रही है । इस शिविर में कमर दर्द जोड़ों का दर्द घुटनों के दर्द सायटिका स्पॉन्डिलाइटिस एडी का दर्द माइग्रेन फ्रोजन शोल्डर बालों की समस्या एवं जटिल एवं जीर्ण रोगों एवं का उपचार किया जा रहा है ।

डॉ औदिच्य ने बताया की 12 जुलाई को आयुर्वेद की प्राचीन अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कोण सायटिका स्पॉन्डिलाइटिस एडी का दर्द फ्रोजन शोल्डर माइग्रेन घुटने का दर्द जैसे रोगों का उपचार कोटा के डॉ चंद्रेश तिवाड़ी द्वारा किया जायेगा । आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर नि:शुल्क रूप से 2024 में वर्ष पर्यन्त प्रत्येक माह में आयोजित किया जाएगा ताकि और अधिक से अधिक आम लोग एवं अन्य राज्यों से रोगी इस पंचकर्म चिकित्सा का लाभ ले सके । अगला शिविर 27 अगस्त से होगा ।

Related posts:

महाकालेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

हिन्दुस्तान जिंक ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ऑटोमोटिव इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले लार्ज मेटल पो...

सिटी पेलेस में होलिका रोपण

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

तेरापंथ धर्मसंघ के वार्षिक अधिवेशन में अर्जुन खोखावत अध्यक्ष, विनोद कच्छारा मंत्री बने

बर्नार्ड वैन लीयर फाउण्डेशन और आईसीएलईआई-एसए के सहयोग से उदयपुर नगर निगम ने बच्चों की सुरक्षा के लिए...

गोवंश को लम्पी डिजीज से बचाने आयुर्वेद बना ढाल

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 4 लाख से अधिक घरों को बिजली देने के बराबर जीएजी उत्सर्जन की बचत

उदयपुर से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना