पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया

उदयपुर। पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एमबीबीएस छात्रों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टर्स तैयार किए और अस्पताल परिसर में रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीआईएमएस अस्पताल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। रैली का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण और इसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। छात्रों ने अपने पोस्टर्स और नारों के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के विभिन्न उपायों और इसके फायदे को उजागर किया।
आशीष अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर हम आज इसके प्रति सजग नहीं होंगे तो आने वाली पीढिय़ों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां समाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं। श्रीमती शीतल अग्रवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रति समाज को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम ने अस्पताल में उपस्थित सभी लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के महत्व और इसके सकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts:

दुर्लभ बीमारी से ग्रसित किशोर की सफल सर्जरी

Sterling Holiday Resorts Opens Third Resort in Udaipur

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंटर कॉलेज क्विज में पिम्स मनोरोग विभाग के रेज़िडें...

Ex-Chief Justicestrongly condemns short-seller Viceroy’s report on Vedanta

नेक्सस सेलिब्रेशन में लॉन्च हुआ ‘वेलोसिटी’

वेदांता ने हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारी और व्यापारिक भागीदार कोविड योद्धा को किया सम्मानित

संबलपुरा और बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भें...

चारवी की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश

उदयपुर के जीवन्ता चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने दिया कोरोना संक्रमित माँ के प्रीमेच्योर शिशु को नया जीवन

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

जिला कलक्टर एवं विधायक पहुंचे पोपल्टी