निःशुल्क पंचकर्म शिविर से कई रोगियों को मिली राहत

शिविर व योग दिवस पर सेवाएं देने वालों को किया सम्मानित
उदयपुर।
आयुर्वेद विभाग उदयपुर के आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार उदयपुर में आयोजित निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य शैक्षणिक अनुसन्धान परिषद की निदेशक कविता पाठक रहीं। अध्यक्षता आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट ने की। विशिष्ठ अतिथि सहायक निदेशक डॉ भूपेंद्र शर्मा, डॉ भानु कुमार जैन व अग्निकर्म कर्म विशेषज्ञ डॉ चंद्रेश तिवारी रहे। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि आचार्य सुश्रुत के सिद्धांतों के आधार पर अग्निकर्म चिकित्सा की जा रही है। डॉ. चंद्रेश तिवारी इस प्राचीन अग्निकर्म चिकित्सा की विरासत को मूल स्वरूप में आम जन को उपलब्ध करवा रहे हैं। शिविर के माध्यम से रोगियों का उपचार किया गया। इस अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट सेवाओ के लिये अधिकारी-कार्मिकों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में भागीदारी निभाने वाले अधिकारी, कार्मिक व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

Related posts:

राठवा डांस देख रोमांचित हुए दर्शक… लावणी और तलवार रास ने रिझाया

सृजन द स्पार्क संस्था द्वारा जिंक सिटी उदयपुर में नितिन मुकेश नाईट 6 को

वसंत पंचमी : भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण का पर्व – माँ सरस्वती पूजन का वैचारिक आयोजन

विद्यापीठ का 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को

शिक्षा ऐसी हो जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए- राज्यपाल

हमारी संस्कृति सूर्य के उदय के प्रतीक पूर्व से शुरू होती है अस्त के प्रतीक पश्चिम से नहीं इसलिए अभिव...

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उदयपुर में नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन

हिंदुस्तान जिंक और सेहर द्वारा आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 में देश विदेश के ज...

इंदिरा इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "तुमको मेरी कसम" 21 मार्च को होगी वर्ल्डवाइड...

फतेहनगर स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास, 18.85 करोड़ आएगी लागत

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप

स्वच्छ आहार दिवस मनाया