धोलीबावड़ी में चना—मुंगफली दुकानदार द्वारा किये अवैध अतिक्रमण को हटाया

उदयपुर। शहर के देहलीगेट से धोलीबावड़ी जाने वाली रोड पर गुरूवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। इस दौरान वहां पर दुकानदार और उसके परिवारनों ने भारी विरोध किया। हंगामे की स्थिति के बीच भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह नगर निगम की टीम देहलीगेट के अंदर धोलीबावड़ी रोड पर पहुंची और चना, मुगफली व अन्य सामग्री बेचने की दुकान पर कार्रवाई शुरू की। टीम के साथ धानमंडी पुलिस और नगर निगम के सुरक्षाकर्मी थे।


निगम के राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, सीआई मांगीलाल डांगी के साथ टीम ने जैसे ही दुकान ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की दुकान मालिक और उसके परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बीच निगम की टीम ने तर्क दिया कि निगम की तरफ से विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दुकानदार से स्वामित्व संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। निगम ने पूरा समय दिया। बाद में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने उनको वहां से हटाया और दुकान को ध्वस्त कर दिया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने हुसैना बाई, यूसूफ और अन्य के नाम नोटिस के साथ विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्रवाई की। निगम आयुक्त ने 24 मई और 11 जुलाई को नोटिस जारी कर इनको अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने को कहा। निगम का कहना है कि दुकान के दक्षिण में सडक़ की पर्याप्त चौडाई नहीं होकर दुकान से सडक़ भूमि पर भी अतिक्रमण किया हुआ हैं। इसके अलावा पश्चिम और पूरब में सार्वजनिक सडक़ 30 और 40 फीट चौड़ी है। दक्षिण मे सडक़ मात्र 26 से 27 ही फीट रह गई है और यहां पर अतिक्रमण दुकान का है। इस दुकान में पिछले समय ही भयावह आगजनी घटित हुई थी। घनी आबादी के बीच भट्टी लगाकर व्यापार करना तथा उससे होने वाले प्रदूषण से आम जन के स्वास्थ्य के प्रतिकुल प्रभाव का भी नगर निगम ने तर्क दिया। इस मामले को लेकर सिविल न्यायालय उदयपुर शहर उत्तर ने भी बेदखली के आदेश पारित किए थे।

Related posts:

ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान परमोपयोगी

पूर्व सीएम गहलोत ने सिटी पैलेस पहुंचकर स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

बच्चों को सिखाये मुख स्वच्छता के गुर

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर विशिष्ट सभा घोषित

रजत पालकी में सवार हो प्रभु श्री महाकालेश्वर ने किया जल विहार

पिम्स, उमरड़ा के सहयोग से ‘प्लास्टिक को कहे ना अभियान का आगाज’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

दिनेश चन्द्र कुम्हार को मिला 'तुलसी पुरस्कार'

आदि बाजार सह आदि चित्रा" मेले का शुभारंभ

इनरव्हील डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन राखी देसाई द्वारा कई सेवा कार्यों का शुभारम्भ

डॉ. कमलेश शर्मा बने अतिरिक्त निदेशक