जेके टायर ने ‘टोटल कन्ट्रोल हेण्ड सेनिटाइजर‘ का उत्पादन शुरू किया

कांकरोली स्थित संयन्त्र के लिये ‘‘टोटल कन्ट्रोल हैण्ड सेनिटाइजर’’ का निर्माण किया

उदयपुर। भारत की प्रमुख टायर निर्माता एवं रेडियल टेक्नोलॉजी की प्रमुख कम्पनी जेके टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ने ‘‘टोटल कन्ट्रोल हैण्ड सेनिटाइजर‘‘ ब्राण्ड के नाम से हैण्ड सेनिटाइजर का निमार्ण कर अपने वायदों को पूरा करते हुऐ राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है।
जेके टायर एण्ड इण्डिस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा कि ‘‘जेके टायर टोटल कन्ट्रोल हैंड सेनिटाइजर’’ महामारी का मुकाबला करने में सरकार के चल रहे राहत उपायों के लिए हमारा नवीनतम योगदान है। इस सेनिटाइजर को मानकों के अनुसार सख्ती से विकसित और उत्पादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में हम निरंतर अपना प्रयास जारी रखेंगे।
जेके टायर ने इस सेनिटाइजर को अपने ग्लोबल टेक सेन्टर द रघुपति सिंघानिया सेन्टर ऑफ एक्सीलेंसी मैसूरू में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार विकसित किया है तथा इसके लिए समस्त अनुमति एवं लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को आठ दिन के रिकॉर्ड समय में प्राप्त किया है। कम्पनी इस सेनेटाइजर का निर्माण जेके ग्राम कांकरोली राजस्थान स्थित अपने संयन्त्र पर करेगी।
इसके साथ ही अपने राहत प्रयासों के तहत कम्पनी इसका वितरण स्थानीय समुदायों के माध्यम से करेगी। यह सेनिटाइजर पूरे ईकोसिस्टम में उपलब्ध होगा, जैसे डीलर नेटवर्क और और चैनल पार्टनर्स ताकि उचित स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

Related posts:

Another year of Mustard Model Farms initiated by Solidaridad and The Solvent Extractors’ Association...

Amazon announces Great Indian Festival

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से ऐतिहासिक गोरा बादल स्टेडियम का सर्वागिंण विकास शहरवासियों के लिए बडी सौ...

HDFC Bank launches micro-credit facility for PM SVANidhi scheme with Common Service Centres

फ्लिपकार्ट की द बिग बिलियन डेज़ 2020 संपन्न

Dettol Banega Swasth India Launches India’s First Music Album on Hygiene- ‘Folk Music for a Swasth I...

HDFC Bank’s Vigil Aunty - End of Scam Sale Campaign Wins a Silver Cannes Lions

SS Innovations International Hosts India’s First Robotic Telesurgery Marathon

बामनिया कलां में वृक्षारोपण

Zinc wins 12th CII National HR Excellence Award

हिन्दुस्तान जिंक ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ऑटोमोटिव इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले लार्ज मेटल पो...

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खनन को आधुनिक तकनीक प्रदान करने के उद्धेश्य से प्रदेश का पहला प्लांट भीलवाड...