28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह

निदेशालय के प्रतिनिधिमंडल ने लिया तैयारियों का जायजा
उदयपुर। उदयपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे 28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय बीकानेर से एक प्रतिनिधिमंडल उदयपुर पहुंचा। सम्मान समारोह के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने और प्रभावी मार्गदर्शन के लिए शिक्षा निदेशालय बीकानेर से सहायक निदेशक प्रारंभिक शिक्षा इंदु मेहता एवं सहायक निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मीनाक्षी तंवर सहित छः सदस्यीय  प्रतिनिधिमंडल उदयपुर पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल की प्रभारी सहायक निदेशक इंदु मेहता ने बताया कि विभिन्न समितियां से तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक जैन ने बताया कि इस आयोजन के सफल आयोजन के लिए समितियों द्वारा जोर-जोर से तैयारी पहले से शुरू कर दी गई थी जो अब अंतिम चरण में है। सहायक निदेशक सुशील गुप्ता ने बताया कि निदेशालय से आए प्रतिनिधिमंडल से कार्यालय एवं विभिन्न समिति प्रभारियों एवं अधिकारियों में नया आत्मविश्वास व उत्साह जगा है। विभिन्न समितियां ने अपनी अपनी समिति को सौंपे गए कार्यों की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों की रिहर्सल आज बारिश के बावजूद भी जारी रखी। एनसीसी व स्काउट दल के छात्र-छात्राओं द्वारा अपना अभ्यास सत्र चलाया गया। विशिष्ट समिति के प्रभारी अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि संयुक्त निदेशक कार्यालय की वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ. खुशबू आमेटा के निर्देशन में आयोजन से संबंधित समस्त निविदा जारी करने के बाद कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न समिति प्रभारी एवं अधिकारियों के मन में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह एवं खुशी का माहौल है। समिति में लगे समस्त अधिकारी एवं कार्मिक पूर्ण लगन, निष्ठा से रात दिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

Related posts:

Discovery of new bird species White-browed Bulbul (Pycnonotus luteolus) from Rajasthan

बाग वाले हनुमानजी को धराई आकर्षक आंगी

VEDANTA BAGS PRESTIGIOUS ‘BEST ORGANISATION CONTRIBUTING IN SPORTS’ AWARD AT FICCI INDIA SPORTS AWAR...

लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग के शोधछात्र पूर्वोत्तर विश्वविद्यालयों के साथ शोध विनिमय पर

एचडीएफसी बैंक ने अंजनी राठौड़ को चीफ डिजिटल ऑफिसर बनाया

राष्ट्रीय वेबिनार : इतिहासकारों ने तर्कों से स्पष्ट किया …." स्वाधीनता के लिए देशी राजाओं ने मेवाड़ ...

ऋतेश्वरजी महाराज ने भारत के 2047 तक विश्वगुरु बनने के दृष्टिकोण साझा किये

Drone Trial eases the Survey of Zawarmala Mine’s Inaccessible areas

’राजनंदिनी मेटल्स लि. ने प्रमुख व्यापार विस्तार के साथ बोनस देने की योजना बनाई’

पिम्स में पांच माह की बच्ची की सफल सर्जरी

BSL Ltd commissions ₹150 crore state-of-the-art Cotton Spinning Unit in Bhilwara

नगर निगम अधिशासी अभियंता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार