इकराम कुरैशी सलूंबर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी नियुक्त

उदयपुर। सलूंबर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपना दमखम लगा रही है और हर वर्ग के वोटर को साधने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने पूर्व प्रदेश महामंत्री इकराम कुरैशी को सलूंबर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। पहले भी इकराम कुरैशी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में विभिन्न जिलों में और विधानसभा में प्रभारी व पार्टी के लिए प्रचारक रह चुके हैं।

इकराम कुरैशी सलूंबर विधानसभा उपचुनाव में अब अल्पसंख्यक मोर्चे की और से रणनीति बनाकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटेंगे। इकराम कुरैशी ने एबीवीपी से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी, उसके बाद से अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के पद पर संगठन में कार्य कर चुके है।

Related posts:

25 महिलाओं को जीविकोपार्जन हेतु पॉल्ट्री यूनिट वितरित

हिंदुस्तान जिंक ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिये शुरू किया रीचआउट अभियान

जिंक फुटबॉल यूथ टूर्नामेंट में राजसमंद की लगभग 200 फुटबॉल प्रतिभाओं ने दिखाया हूनर

Pepsi roped in megastar Yash as its brand ambassador

जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

फील्ड क्लब का क्रिकेट कार्निवल 29 से, हर रोज होगी चौकों-छक्कों की बरसात

अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह 2023

ओसवाल सभा के चुनाव में प्रकाश कोठारी बने अध्यक्ष, डा. तुक्तक को सर्वाधिक वोट मिले

Canara Robeco Asset Management Company takes 'Nivesh Bus Yatra' to Rajasthan to Educate Investors

उत्कर्ष क्लासेस के मोहित चौधरी एसएससी सीजीएल-2022 परीक्षा में देशभर में रहे अव्वल

सिग्निफाई ने राजस्‍थान में 20 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों को रौशन करने के लिये फिनिश सोसायटी के स...

Hindustan Zinc Plants more than 4,500 Saplings around its Business Locations