डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवकीनंदन ठाकुर और अभयदास महाराज का किया स्वागत, महाकुंभ में पधारने का मिला आमंत्रण

उदयपुर : प्रसिद्ध कथा वाचक और आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज और तखतगढ़ के युवाचार्य अभयदास महाराज रविवार को उदयपुर के अल्प प्रवास पर पहुंचे। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों के साथ दोनों गुरुओं की भव्य अगवानी की।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ सदियों से गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करता आ रहा है। इसी परंपरा के तहत दोनों गुरुओं का मेवाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत कर वे गर्वित महसूस कर रहे हैं।
कुंभ और वृंदावन के लिए निमंत्रण :
देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को आमंत्रित किया। साथ ही, वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भी आग्रह किया।
दोनों गुरुओं ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने बताया कि उनके दादा श्री महाराणा भगवत सिंह 1969 में सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने राष्ट्र और धर्म की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। 1984 में महाराणा भगवत सिंह की अध्यक्षता में न्यूयॉर्क में विश्व हिंदू परिषद का दसवां सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें 50 देशों के 4,750 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

Related posts:

नितिज मुर्डिया नेशननल एआरटी और सरोगेसी बोर्ड के सदस्य नियुक्त

कलाकारों को संबल देने के लिए कश्ती फाउंडेशन बना रहा ‘तैराकी’ फीचर फिल्म

हिंदुस्तान जिंक की जीवन तरंग पहल से दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी समाज का निर्माण

हिंदुस्तान जिंक ने भारत के सबसे अधिक भार वाले ट्रांसमिशन स्टील पोल स्ट्रक्चर के लिए जिंक की आपूर्ति ...

फाउण्डेशन ने मनाया ‘उदयपुर स्थापना दिवस’

कैंसर अवेयरनेस पर परिचर्चा

पिम्स हॉस्पिटल में बच्चे के हाथ की सर्जरी कर बनाया नया अंगूठा

पारस जेके अस्पताल द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित

दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित

हनुमानजी को धरायी आकर्षक आंगी

’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’

हिन्दुस्तान जिंक ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ऑटोमोटिव इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले लार्ज मेटल पो...