हनुमानजी को धरायी आकर्षक आंगी

उदयपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सच्चे साधक और परम भक्त भगवान श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव सभी हनुमान मंदिरों में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बेदला गांव के कुंड स्थित बाग वाले हनुमानजी मन्दिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मन्दिर के पुजारी कमलेश वैष्णव ने बताया कि भगवान बजरंग बली को आकर्षक आंगी धराया कर सजाया गया।

मन्दिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। इसके अलावा भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके पश्चात पूरे गाँव में हनुमानजी की झांकी के साथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। हाथी, घोड़ों से युक्त रथयात्रा में महिलाएं एव पुरुष पारम्परिक परिधानों में सजधज कर सम्मिलित हुए। रथयात्रा का गांव भ्रमण के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के पुन: मन्दिर पहुंचने पर महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

Related posts:

सांडोल माता ईको डेस्टिनेशन साइट के नजारों का लुत्फ उठाया

डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने आरटीओ कार्यालय में वृक्षारोपण किया

एक छोटे योद्धा की विजय : एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा

45 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर में आगाज़

जिंक वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत् 118 अधिकारियों को उच्च शिक्षा का अवसर

Hindustan Zinc’s Third Consecutive Win at 53rdAll India Mine Rescue Competition

A First: Syedna’sMuharram sermons all Live Streamed on YouTube

ओसवाल सभा की प्रथम पिकनिक एवं स्नेह मिलन ‘मल्हार 2024’ सम्पन्न

Hindustan Zinc ‘Investing in our Planet’ for a sustainable future

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई की 2025 से 2028 की कार्यकारिणी गठित

उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से दीपावली पर मिलेगी शुद्ध मिठाईयां