भीलवाड़ा में यूज्ड कारों का डिजिटल स्टोर लॉन्च

भीलवाड़ा। महिंद्रा फस्र्ट चॉइस व्हील्स लि. (एमएफसीडब्लूएल) ने भीलवाड़ा में यूज्ड कारों का डिजिटल स्टोर लॉन्च किया। एसआर ऑटोमोबाइल के नाम से लॉन्च किये गये इस स्टोर में एमएफसीडब्लूएल ब्रांड की सुविधाएं और सेवाएं प्रदान की जायेंगी, जिनमें यूज्ड कारों की बिक्री, कार को बेचने वाले उपभोक्ता के लिए वास्तविक कार मूल्य निर्धारित करने हेतु 118-पॉइंट निरीक्षण, महिंद्रा सर्टिफाइड यूज्ड कारों पर वारंटी, फाइनेंस की आसानी से उपलब्धता और समस्या-मुक्त आरटीओ ट्रांसफर शामिल है।
महिंद्रा फस्र्ट चॉइस व्हील्स लि. के सीईओ और एमडी आशुतोष पांडे ने बताया कि लॉकडाएन के दौरान किये गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि देश भर में लोग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं और पूर्व-स्वामित्व वाली कार में निवेश करने के इच्छुक हैं। इसके अलावा, आकर्षक फाइनेंस ऑफर और कम डिस्पोजेबल आय के परिणामस्वरूप यूज्ड या पूर्व- स्वामित्व वाली कारों की मांग बढ़ी है। एक किफायती निजी वाहन समय की जरूरत बनती जा रहा है और एमएफसीडब्लूएल इस राष्ट्रव्यापी डीलरशिप लॉन्च के साथ, उस मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कंपनी का अगला बड़ा कदम 100 दिनों में 100 डीलरशिप खोलना है। महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस फ्रैंचाइज़ी, एसआर ऑटोमोबाइल के मालिक रोहित ने कहा कि हम महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस के साथ जुडक़र खुश हैं, और अपने व्यवसाय को तेजी से बढ़ाने के लिए डिजिटल उपस्थिति और कार सर्टिफिकेशन और वारंटी जैसे ऑफर का उपयोग करने के लिए उत्सुक हैं। एमएफसीडब्लूएल अपने स्टोर से बिकने वाली हर कार के साथ एक सैनिटेशन किट प्रदान करेगा। इस किट में 2 फेस मास्क, एक जोड़ी दस्ताने, कार कीटाणुशोधन स्प्रे और एक हैंड सैनिटाइजर होगा। इसके साथ ही, इस किट में वाहन को सैनिटाइज करने की पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए एक मैनुअल भी रहेगा।

Related posts:

विधायक जोशी की गहलोत को चिट्ठी-जिन परिवारों ने मुखिया खोया, उनको दीजिए विशेष पैके

Udaipur Business Woman launches Charitable Foundation providing access to Education and Basic Essent...

कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक डाबर वीटा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष सैशन आयोजित

राजस्थान के अपने खास को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रतिष्ठित अवार्ड

हिन्द जिंक स्कूल का वार्शिकोत्सव, स्पंदन 2019 आयोजित

गंभीर हालत में आई बच्ची की पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में सफल सर्जरी

एचडीएफसी बैंक मध्य भारत में करेगा 'टू-व्हीलर लोन मेला' का आयोजन

HDFC Bank adjudged Market Leader in SME Banking and Diversity & Inclusion in India by Euromoney maga...

महाराणा जयसिंह की 369वीं जयन्ती मनाई

Kotak Mutual Fund launches new ad campaign that brings SIP to life, Introduces Mr. SIP!

वसुंधरा राजे ने की नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

जल बचत के साथ जल स्तर बढ़ाना जरूरी : जितेन्द्र मेहता