पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने जीते मुकाबले

मदन पालीवाल मिराज स्टेडियम नाथद्वारा में खेले जायेेंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)।
लेकसिटी के फील्ड क्लब मैदान पर चल रहे पिम्स मेवाड़ कप के तीसरे सीजन के तहत शुक्रवार  को खेले गए मुकाबलों में जीआर क्रिकेट एकेडमी व लिबर्टी ने अपने मुकाबले जीते। मेवाड़ कप में इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और आइपीएल खिलाड़ी मैदान में चौके-छक्के मारते हुए दिखेंगे। पिछले साल पिम्स मेवाड़ कप के सफल आयोजन के बाद इस बार तीसरा एडिशन पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा और मिराज पाइप एंड फिटिंग के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। शनिवार व रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच मदन पालीवाल मिराज क्रिकेट स्टेडियम नाथद्वारा में खेले जायेंगे।
आयोजक नमन अग्रवाल व कुलदीप आमेरिया ने बताया कि फील्ड क्लब में आयोजित टी-20 प्रतियोगिता में सुबह खेले गए पहले मुकाबले में आदित्यम् रियल एस्टेट ने 191 रन बनाये। इसमें स्मित पटेल ने 23 बॉल पर 60 व विप्पल पटेल ने 27 बॉल पर 44 रन का योगदान दिया। अंकित कुशवाह व विश्वजीतसिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में लिबर्टी ने 17.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाये व 4 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें अपूर्व वानखेड़े ने 42, यजश शर्मा ने 40 व जितेश शर्मा ने 30 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच हर्ष वैष्णव को 32 रन बनाने व 3 विकेट लेने पर दिया गया।
आयोजक चन्द्रपालसिंह चूंडावत व हर्षित धाभाई ने बताया कि दूसरे मुकाबले में जीआर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाये। इसमें भारत शर्मा ने 57, आदर्श शर्मा ने 41, रोहित खिचर ने 36 रनों का योगदान दिया। शाहबाज खान ने 4 विकेट लिए। जवाब में पिम्स निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई व 48 रन से मुकाबला गवा बैठी। भारत शर्मा को मैच ऑफ द मैच दिया गया।
प्रतियोगिता में लिबर्टी, पिम्स, एमपीसी, दिल्ली चौलेंजर्स, उदयपुर लेकसिटी वारियर्स, उदयपुर क्रिकेट एकेडमी, आदित्यम रियल स्टेट एवं जीआर क्रिकेट एकेडमी की टीमें भाग ले रही है। प्रतिदिन लक्की ड्रा निकाला जाएगा। वहीं अंतिम दिन लक्की ड्रा में चयनित व्यक्ति को इलेक्ट्रिोनिक स्कूटी दी जाएगी। विजेता टीम को पांच लाख व उप विजेता को तीन लाख की राशि प्रदान की जाएगी। शनिवार व रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच मदन पालीवाल मिराज क्रिकेट स्टेडियम नाथद्वारा में खेले जाएंगे।

Related posts:

Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 kicks off with soulful folk music, bollywood beats, and gl...

सुरक्षा मूल्यों के साथ हमारा प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा एंबेसेडर बने : अरूण मिश्रा

रेनेडी सिंह, ओइनम बेमबेम देवी तथा शाजी प्रभाकरन ने किया जिंक फुटबॉल अकादमी का दौरा

मुख्यमंत्री कोष में दिया 10 करोड़ राशि का योगदान

इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता 9 नवंबर को

विशाल बावा के कर कमलों से हुआ वृंदावन धाम में भव्य ध्वजाजी का आरोहण

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का...

दिव्यांग कन्या पूजन रविवार को

Hindustan Zinc’s #WeHearTheQuiet Campaign Champions Workplace Kindness, Reaching Over 3,500 Employee...

स्वतंत्रता सेनानी दम्पति स्व. परशराम-स्व. शांता त्रिवेदी की मूर्तियों का अनावरण 14 को

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

केशवधाम सेवा संस्थान ने खाद्य सामग्री के 51 पैकेट किये वितरित