10 दिवसीय निःशुल्क “अमृत धारा” वितरण शिविर 21 से

उदयपुर : राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार, उदयपुर में 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निःशुल्क “अमृत धारा” वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा । शिविर प्रातः 8 से दोपहर 20 बजे तक आयोजित होगा। यह आयोजन वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को मौसमी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करना है।
डॉ औदीच्य ने बताया की “अमृत धारा” एक आयुर्वेदिक द्रव औषधि है जिसे टेबलेट रूप में बना कर दिया जायेगा । यह पेट दर्द, गैस, अपच, लू , सिरदर्द, मतली, दस्त, उल्टी जैसी समस्याओं में अत्यंत उपयोगी मानी जाती है। दोपहर में घुमने और कार्य करने वाले आम व्यक्ति के साथ साथ पुलिस विभाग के कर्मचारी, गीक वर्कर, इस औषधि का उपयोग कर के लू गर्मी और जी घबराने जैसी शिकायतों से राहत पा सकते है । यह औषधि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सुरक्षित है, बशर्ते उचित मात्रा में सेवन किया जाए। “अमृत धारा” औषधालय समय में वितरित की जायेगी।

Related posts:

बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिवपुरा में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

"पुण्यभूमि नागदा, नागदा विप्रकुल और परमेष्टी राज्य मेवाड़ पर उम्दा पुस्तक

साधारण से लक्षणों से हो सकती किडनी की बीमारी : डॉ. आशुतोष सोनी

श्री वल्लभ कुल में ब्रज स्थित तुलसी क्यारे का महत्व.......

पोस्ट कोविड केयर पर परिचर्चा

नारायण सेवा का दो दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग विवाह 8 से, पीले चावल देने शुरु

अजमेर मंडल के उमरा व श्यामलाजी रोड़ स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम स्थापित

उदयपुर में कोरोना के 1202 नये रोगी मिले

दुर्लभ बीमारी से ग्रसित किशोर की सफल सर्जरी

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

भाग्य से बड़ा होता है विश्वास– जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज