8 साल की बच्ची से बलात्कार, लोगों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ी

उदयपुर : जिले के डबोक थाना क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची से बलात्कार के बाद लोग उग्र हो गए और डबोक थाने के सामने बड़ी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने एसडीएम, पुलिस सहित अन्य प्राइवेट गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उदयपुर-डबोक सर्विस रोड जाम कर दिया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि डबोक थाना क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची रविवार की शाम 7:30 बजे खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और मुंह दबाकर बच्ची को पास की झाड़ियों में ले गया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बदहवास बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी । बच्ची की हालत बिगड़ता देख उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
इधर सोमवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में गांव वाले डबोक थाने पहुंच गए । उन्होंने आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की। इसी दौरान भीड़ भड़क गई और उदयपुर-डबोक सर्विस लेन से निकल रही बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद रोड जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। माहौल गर्माता देख एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एसडीएम रमेश सिरवी सहित घासा, मावली और फतहनगर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने सबूत जुटाए। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी योगेश गोयल ने मामले की जांच एएसपी हितेश मेहता को सौंपी है। पुलिस ने जनता के आक्रोश को देखते हुए आरोपी मंदेसर निवासी रामलाल प़ुत्र दूदा भील को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts:

बाप पार्टी वाले आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं : गरासिया

जिंक स्मेल्टर चंदेरिया की फायर सेफ्टी टीम को ओएसएच बहादुरी पुरस्कार

जगदगुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति

एचडीएफसी बैंक सम्मानित

इंटीग्रा टेलीकम्युनिकेशन एंड सॉफ्टवेयर कंपनी स्पोट्र्स सॉफ्टवेयर लॉन्च करेगी

हिन्दुस्तान जिंक का इकोजेन 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ ग्रीन मेटल में अग्रणी

पत्रकारों के लिए पत्रकारिता पर देश का पहला वेबिनार

गाइनेक कैंसर और बॉवेल एंडोमेट्रियोसिस के उपचार में नई तकनीकों पर अहमदाबाद के डॉक्टर के दो अध्ययन अंत...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को कुलगुरु ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच गद्दी पर बैठाया

Hindustan Zinc Plants more than 4,500 Saplings around its Business Locations

चणबोरा में बांटे राशन किट

विशाल नि:शुल्क 31वां पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर 3 जून से