पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

उदयपुर : इंडियन साइकिएट्रिक सोसायटी (राजस्थान शाखा) का 40वां वार्षिक सम्मेलन “रजसाइकॉन 2025” शिक्षा नगरी कोटा में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय “सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण और एकजुटता” रहा, जिसमें विशेषज्ञों ने सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
पीआईएमएस के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक नमन अग्रवाल, डीन प्रो. सुरेश गोयल और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कमलेश शेखावत ने मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण खैरकर और उनकी टीम को शानदार प्रस्तुतियों और उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
डॉ. दिव्या चड्ढा को “गर्भवती माताओं में अधिकारहीन दुःख (disenfranchised grief) के दौरान मानसिक असुरक्षा बायोमार्कर्स” पर अपने शोधपत्र के लिए 500 से अधिक दर्शकों से सराहना मिली। डॉ. नीलांका घोष ने “अल्कोहलिक पेशेंट्स में वर्निके एन्सेफालोपैथी पर ट्रांसडायग्नोस्टिक दृष्टिकोण” पर सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार जीता। डॉ. अदिति जैन ने “मिथोट्रेक्सेट से प्रेरित हाइपोएक्टिव डिलीरियम” पर पोस्टर प्रस्तुत किया। यह सफलता पीआईएमएस मनोचिकित्सा विभाग के लिए गर्व का विषय है — जहाँ प्रौद्योगिकी और शिक्षण का संगम भविष्य के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को प्रेरित कर रहा है।

Related posts:

'वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी' का उद्घाटन

हनुमानजी को धरायी आकर्षक आंगी

डॉ. हर्षा कुमावत बनी असिस्टेंट गवर्नर

मधुवन के गुरु वंदना महोत्सव में कला मनीषियों का सम्मान

Radisson Blu Palace Resort and Spa, Udaipur, recognized as the Best Destination Wedding Resort of th...

‘हमारा मेवाड़-हमारी संस्कृति‘ पत्रिका का विमोचन

पांच दिवसीय वर्सेटाइल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यशाला शुरू

भगवान आशुतोष ने मंदिर परिसर में किया वन भ्रमण

ऑल इण्डिया एसबीआई फेडरेशन ने किया नारायण संस्थान का विजिट

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

हिंदुस्तान जिंक को सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021

दो दिवसीय दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह 30 से