अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

उदयपुर : राजस्थान महिला परिषद शांतिनिकेतन परिसर में पूर्व राज्य मंत्री,  इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान महिला परिषद के निदेशक जगदीश राज श्रीमाली का थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले महीने में हुए अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा आयोजित एशिया पेसिफिक रीजन अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में  भारत की और से सफल प्रतिनिधित्व कर मेवाड़ और राजस्थान का गौरव बढ़ाने पर नागरिक अभिनंदन किया गया।
चावंड आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती ने साफा पहना,  राजस्थान महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता त्रिवेदी ने मौली बंधन, राजस्थान इंटक के प्रदेश महामंत्री नारायण गुर्जर ने ऊपरना, राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो शिवसिंह सारंगदेवोत्र ने गुलाब की माला, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने श्रीफल, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन ने चांदी का सिक्का, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश ने शॉल एवं पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने अभिनंदन पत्र भेंट कर जगदीश राज श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन किया।  श्रीमाली ने अभिनंदन पर सभी का आभार व्यक्त किया।  समारोह में विशिष्ट अतिथि निवृति कुमारी मेवाड़, परिषद की सचिव दिव्या जौहरी, कोषाध्यक्ष अक्षिता त्रिवेदी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल शीतकालीन शिविर के माध्यम से लगभग 1700 से अधिक विद्यार्थी लाभान्व...

शिविर में 32 यूनिट रक्तदान

सुविवि- प्रो. भाणावत बने कॉमर्स कॉलेज के अधिष्ठाता एवं वाणिज्य संकाय के फैकल्टी चेयरमैन

1453 जांचों में 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना कोरोना संकट में किसानों को पहुंचा रही लाभ

सिटी पैलेस में परम्परागत विधि-विधान से हुआ होलिका रोपण

HINDUSTAN ZINC’S SMELTER AT DEBARI INAUGURATES WATER ATM AT SINGHWATON KA WADA

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

नारायण सेवा संस्थान में खुशियों की बारात

RAJASTHAN FOOTBALL ASSOCIATION SUCCESSFULLY CONDUCTS STATE U-17 GIRLS CAMP IN DEBARI

खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में, हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइन्स में 49वें ...

‘सरहद से समंदर’ मोटरसाइकिल काफिले का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा भव्य स्वागत