फिल्म तेरा यार हूं मैं की स्पेशल स्क्रीनिंग में लेकसिटी आई कई हस्तियां

उदयपुर के अजय मुर्डिया की चौथी फिल्म
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत
)झीलों की नगरी उदयपुर में रविवार की शाम को फिल्म तेरा यार हूं मैं को लेकर कई ​हस्तियां जुटी। मौका था इसी मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग का। यह मूवी उदयपुर के ही डॉ. अजय मुर्डिया की इंदिरा एंटरप्राइजेज़ के बैनर तले बनी है।


उदयपुर के थर्ड स्पेस में हुए कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईवीएफ मेन के रूप में विख्यात इंदिरा आईवीएफ के जनक और फिल्म निर्माता के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित कर चुके डॉ. अजय मुर्डिया ने स्वागत करते हुए इस मूवी की कहानी से लेकर कलाकारों के बारे में बताया और इसके बाद मूवी की शूटिंग को लेकर वो हर पल और कलाकारों के रोल को लेकर विस्तार से बताया।


कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि कार्यक्रम में बेटा, धमाल एवं मस्ती फेम डायरेक्टर इंद्र कुमार, फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जवेरी, अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा, अमन, फिल्म निर्माता डॉ. अजय मुर्डिया, बीना इंद्र कुमार,
नीतिज मुर्डिया, क्षितिज मुर्डिया, वीर मुर्डिया, आस्था मुर्डिया, इस कार्यक्रम को तैयार करने वाली टीम में फिल्म डायरेक्टर कुणाल मेहता, कश्ती टीम से डॉ. चित्रा सेन, कपिल पालीवाल, गौरव मेड़तवाल, आर्टिस्ट प्रतीक्षा, प्रेमरणा, सीबीईओ प्रेरणा नसुलिया, प्रतीक्षा यादव के साथ उदयपुर शहर की कई जानी मानी विशिष्ट विभूतियां और फिल्म के निर्देशक निर्माता और समस्त क्रू मेंबर की उपस्थिति रही। श्रद्धा मुर्डिया ने मुंबई से आए मेहमानों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में आए लोगों ने मूवी के कलाकारों और अभिनेत्री आकांक्षा के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई और कई ने सेल्फी ली।

Related posts:

देश में सबको वैक्सीन और सबको शिक्षा का लक्ष्य हासिल करके रहेंगे : मेहता

राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को

ओसवाल सभा की प्रथम पिकनिक एवं स्नेह मिलन ‘मल्हार 2024’ सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक जावर द्वारा किया गया स्कूल भवन का नवीनीकरण एवं मरम्मत

राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस विशेष : भारतीय जिंक निर्माण उद्योग में परिचालन उत्कृष्टता को आगे बढ़ा रहे, ...

907 नये रोगियों के साथ कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या 47865 पहुंची

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

एल एंड टी ने श्नाइडर इलेक्ट्रिक में इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन बिजनेस का विनिवेश संपूर्ण किया

डेल्हीवरी ने भिवंडी मेगा गेटवे को शुरू किया

रित्विक रॉय की उम्दा पारी की बदौलत जीता दिल्ली चैलेंजर्स

नारायण सेवा में वसंतोत्सव

हिंदुस्तान जिंक के द्वारा डीजीएमएस निर्देशित 3 दिवसीय इंट्रा-जोनल माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता का सफल आ...