संविधान लोकतंत्र की आत्मा : एडीजे कुलदीप शर्मा

संविधान दिवस पर बताया महत्व और कर्त्तव्य व अधिकारां पर डाला प्रकाश
उदयपुर।
साईं तिरूपति यूनिवर्सिटी के वीआईएफटी कॉलेज और वैंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में वीआईएफटी कॉलेज में संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे। संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि यहां संविधान के महत्व और आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गयी व सभी ने संविधान के पालन का प्रण लिया। यहां विद्यार्थियों से लोकतंत्र व संविधान से जुड़े सवाल पूछे गये और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
एडीजे कुलदीप शर्मा ने भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने छात्रों से आव्हान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के भाव को जीवन में अपनाएँ। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे। एडीजे शर्मा ने विशेष रूप से युवाओं को संविधान की मूल भावना समझने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि कानून और संविधान की जानकारी हर व्यक्ति को अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
वीआईएमएस, पीआईएमएस (आईसीएस) और वीआईएफटी निदेशक डॉ. रिमझिम गुप्ता और कॉलेज प्राचार्य डॉ. नवीन सेन ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related posts:

Hindustan Zinc’s Zawar Group of Mines Shines at the 48th Mines Safety Week

अनाथालय, वृद्धाश्रम और आश्रयगृहों की मदद के लिए जेके तायलिया फाउंडेशन की शुरूआत

हिन्दुस्तान जिंक का मल्टी मेटल एंटरप्राइज बनना, दोगुना विकास रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा- प्रिया अग्...

राजस्थान विद्यापीठ में दो दिवसीय 47 वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के महाकुंभ का आगाज

पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया हैड इंजरी अवेयरनेस दिवस

‘हमारा मेवाड़-हमारी संस्कृति‘ पत्रिका का विमोचन

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर रहे ताकि लोकप्रिय स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित कर सकें : शेखावत

विश्व की सामूहिक चेतना की भाषा है हिंदी: अनिल सक्सेना ‘ललकार’

आईआईएफ 2025 के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन

उदयपुर के नये जिला कलक्टर ने पदभार ग्रहण किया

महाश्रमणोस्तु मंगलम भक्ति संध्या में झूमे श्रद्धालु