पीआईएमएस में शुरू हुई कोरोना जांच

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), हॉस्पिटल, उमरड़ा में कोरोना महामारी के दौर में जन सरोकारों के तहत अत्याधुनिक कोरोना जांच लेबोरेट्री की स्थापना की गई है जिसमें सरकारी दरों पर कोरोना की त्वरित जांच की जाएगी।
चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार के निदेशक (जन स्वा.) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से जारी आदेश में पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा को कोविड-19 की जांच के लिए अधिकृत किया गया है। पीआईएमएस में कोरोना की जांच के लिए एनएबीएल द्वारा मान्यता प्राप्त लेबोरेट्री स्थापित की गई है जिसमें अत्याधुनिक मशीनों द्वारा कोरोना टेस्ट होगा। यही नहीं कोरोना जांच के परिणामों की सूचना भी सरकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। कोरोना जांच के दौरान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमएआर) की ओर से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Related posts:

प्रॉम्प्ट इनोवेशन को पशुपालन स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज 2.0 अवार्ड

श्रीमाली ओलंपिक - महाराष्ट्र की टीम मराठास ने जीता श्रीमाली वर्ल्डकप, जालौर की टीम अवधूत रही उपविजेत...

मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां पूर्ण

Kotak Partners Rajasthan Royals

गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल आफ नर्सिंग मे विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2024 के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोज...

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने मनाया विश्व विरासत दिवस

Steel Exchange India Ltd To Raise Rs.600 cr

दो करोड़वां ट्रक/बस रेडियल टायर तैयार किया

उदयपुर में यूज़्ड कार्टन पैक्स का संग्रहण एवं रिसाईक्लिंग बढ़ाने के लिए टेट्रा पैक एवं फिनिश सोसायटी...

Department of Information & Publicity - Government of Goa organises Goa@60 in the city of lake Udaip...

पिम्स हॉस्पिटल में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग