अरविन्दसिंह मेवाड़ द्वारा मातृभाषा वेबसाइट का विमोचन

उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर निर्माण सोसायटी, कपासन, चित्तौड़गढ़ द्वारा तैयार राजस्थान की मेवाड़ी, ढुंढाड़ी, शेखावटी, हाडा़ेती, बागड़ी, मारवाड़ी, मेवाती, ओड-राजपूत, बृजभाषा व वागड़ी भाषाओं की बेवसाइट्स का विमोचन महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया।
इस अवसर पर मेवाड़ ने मेवाड़ी भाषा पर गर्व करते हुए मेवाड़ी में कहा कि ‘आपणी भाषा आपणी संस्कृति आपणी धरोहर है, आपणी भाषा रो सबा ने सम्मान करणो चावे और घर-परवार में आपणी बोली बोलणी चावे। अंग्रेजी, हिन्दी सब भाषा रे हाथे आपणी बोली रो ज्ञान भी वेणो चावे, राजस्थान री अतरी बोलियां वेबसाइट पे उपलब्ध वेगा या घणी खुशी री वात है।
इस अवसर पर निर्माण सोसायटी की ओर से प्रकाशित ‘मेवाड़ी कावताँ’ पुस्तक का विमोचन श्रीजी मेवाड़, सोसायटी के मुख्य प्रबंधक बिन्नी अब्राहम, आर.एन. डिसुजा तथा राजस्थान प्रबंधक मुकेशकुमार योगी द्वारा किया गया। मुकेशकुमार योगी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है तथा नई शिक्षा नीति के तहत हमारी भाषाओं का मान बढ़ाना है।

Related posts:

Little maestro Kaustubh makes Rajasthan proud on a global stage; wins Hindustan Zinc and Smritiyaan’...

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का भव्य प्रथम दीक्षांत समारोह

मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति" उदयपुर स्माइल अभियान ने पकड़ा जोर

पिम्स हॉस्पिटल में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया

तप अभिनंदन समारोह आयोजित

नारायण सेवा ने किया सेवा मनीषियों का सम्मान

“साइबर किड्स” इंटर-स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न

ग्रामीण प्रतिभाओं को दक्ष बना रहा हिन्दुस्तान जिंक

भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने " पर कार्यशाला

हिन्दुस्तान जिंक के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटको की पसंद

किशोर दा के बेटे अमित और पोती मुक्तिका 12 को उदयपुर में सजाएगी संगीत की शाम