वाडीलाल का इस वर्ष 800 करोड़ की आइसक्रीम बिक्री का लक्ष्य

उदयपुर। जानीमानी आइसक्रीम ब्रैंड वाडीलाल ने इस साल आइसक्रीम की बिक्री में 20 प्रतिषत से अधिक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद व्यक्त की है। कोविड-19 टीकाकरण में गति, आर्थिक गतिविधियां बढने और खर्च करने की क्षमता में वृद्धि होने से आइसक्रीम उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। ‘वाह! वाडीलाल!!’ अभियान के वर्चुअल लॉन्चिंग कार्यक्रम में वाडीलाल ब्रैंड के निदेशक आकांक्षा गांधी ने कहा कि महामारी के पूर्व वर्ष 2019-20 के दौरान वाडीलाल ने 650 करोड़ की आइसक्रीम की बिक्री दर्ज कराई थी, जो कि इस वर्ष 800 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि अन्य सभी व्यवसायों की तरह, पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण आइसक्रीम की बिक्री भी प्रभावित हुई थी। हालाँकि, हमने हाल के महीनों में आइसक्रीम की खपत में तेज वृद्धि देखी है क्योंकि उपभोक्ता पहले से कहीं अधिक आइसक्रीम का उपभोग कर रहे है। हमें विश्वास है कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगने के बाद आने वाले महीनों में आइसक्रीम की बिक्री में भी उछाल दर्ज होगा। भारत में आइसक्रीम उद्योग 14 प्रतिषत की सीएजीआर से बढ़ रहा है। वर्तमान में 20,000 करोड़ का यह उद्योग 2025 तक 40,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा। वाह! वाडीलाल!! अभियान के बारे में जानकारी देते हुए वाडीलाल के प्रमोटर गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी आकांक्षा ने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को एक बार फिर प्रतिष्ठित आइसक्रीम ब्रैंड वाडीलाल की वेरायटी और लाजवाब आइसक्रीम का लुत्फ उठाने के लिए प्रेरित करना है। आकांक्षा ने कहा कि वाडीलाल ब्रैंड आइसक्रीम की सबसे बड़ी श्रेणी से जुड़ा हुआ है, जो अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीन संघटक, वेरायटी फ्लेवर और लजीज स्वाद देता है। ब्रैंड विरासत के साथ एक ट्रेंडसेटर के तौर पर वाडीलाल ने प्रीमियम आइसक्रीम रेंज लॉन्च की हैं जो अपने उपभोक्ताओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करती हैं।

Related posts:

HDFC Bank Backs Indigenous Solutions, Invests in Quantum Cybersecurity Start-up, QNu Labs

नवजात की श्वांस नली का सफल ऑपरेशन

वेदांता करेगा राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Indira IVF becomes the first speciality chain to attain 1 lakh successful IVF stories in a decade

एचडीएफसी बैंक एवं सीएससी ने डिजिटल सेवा पोर्टल पर चैटबॉट ‘एवा’ लॉन्च किया

फ्लिपकार्ट की 2000 से ज्यादा फैशन स्टोर्स के साथ भागीदारी

जेके टायर ने ईएसजी परफोर्मेन्स में ‘वर्ग में सर्वश्रेष्ठ’  रेटिंग हासिल की

स्टेलेंटिस ने भारत और एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रमुख नेतृत्वकारी नियुक्तियों की घोषणा की

अशोक लेलैंड की नवीनतम रेंज ‘एवीटीआर’ उदयपुर के ग्राहकों को डीलिवर

फ्लिपकार्ट का ‘बिग बिलियन डेज स्पेशल’ के साथ शानदार त्योहारी ऑफर्स

एचडीएफसी बैंक अपने सभी कर्मचारियों की कोविड-19 वैक्सीनेशन का खर्च वहन करेगा

Hindustan Zinc partners with BecomingX for the World’s Deepest Marathon – pushing limits 1,120 metre...