एचडीएफसी बैंक अपने सभी कर्मचारियों की कोविड-19 वैक्सीनेशन का खर्च वहन करेगा

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की कि वह अपने एक लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कोरोनो वायरस से प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करने के लिए टीकाकरण का खर्च वहन करेगा। बैंक दो अनिवार्य वैक्सीनेशन के लिए आने वाली लागत राशि की प्रतिपूर्ति करेगा। विनय राजदान, समूह प्रमुख-एचआर, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि हमने लगातार इस पूरे दौर में अपने कार्यालयों और बैंक शाखाओं में अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी अनिवार्य दिशानिर्देशों का पालन किया है। हमारे कर्मचारियों ने लाखों ग्राहकों की सेवा करने के लिए अनुकरणीय दृढ़ता, व्यावसायिकता और समर्पण दिखाया है। कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण की लागत को वहन करना कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संगठन की ओर से एक छोटा सा प्रयास है।
सुश्री आशिमा भट्ट, समूह प्रमुख, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि हमारे कर्मचारी फ्रंट-लाइन वर्कर्स की तरह ही हैं, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि लॉकडाउन के दौरान भी ग्राहकों के लिए बैंकिंग जैसी आवश्यक सेवा निरंतर उपलब्ध रहें। हम उनके समर्पण के लिए शुक्रगुजार हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे कर्मचारी और उनके आश्रित परिवार के सदस्य कोविड 19 से सुरक्षा के लिए वैक्सीन का सुरक्षा चक्र प्राप्त करें। एचडीएफसी बैंक ने प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और मेडिकल चिकित्सकों के साथ टाई-अप के माध्यम से, लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों को लागू किया। शाखाओं और कार्यालयों में कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने के अलावा, बैंक ने विभिन्न ऑनलाइन पहलों के माध्यम से अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की मानसिक तौर पर भी स्वस्थता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया।

Related posts:

देबारी फायर सेफ्टी की तत्परता से टली बड़ी घटना

NIPPON INDIA MUTUAL FUND (NIMF) LAUNCHES

Nissan Rolls Out Phase 2 of CNG Retrofitment for New Nissan Magnite Across 6 New States

राजस्थान, भारत का अगला औद्योगिक पावरहाउस - अनिल अग्रवाल, चेयरमैन वेदांता समूह

25th Heart Transplant, 25 Lives Saved and counting : CIMS Super Speciality Hospital achieves major l...

Over 7.2 Lakh youth trained through HDFC Bank Parivartan’s Skill Development and Livelihood Enhancem...

GLS University collaborates with SAE Institute to launch India’s first global B. Design (Hons.) prog...

Hindustan Zinc launches Women of Zinc campaign, attracting women to Metals sector

मिशन मस्टर्ड 2025 पर वर्चुअल वेबिनार 23 को 200 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के खान सुरक्षा उपमहानिदेशक के तत्वावधान में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा इंट्रा जोन...

जिंक ने जीता प्रतिष्ठित 16वां सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

NEW RANGE ROVER SPORT REVEALED WITH EPIC SPILLWAY CLIMB