वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मुंबई रत्न पुरस्कार से सम्मानित

उदयपुर। प्र्रमुख उद्यमी और समाजसेवी एवं देश के प्रमुख मेटल, मिनरल्स, ऑयल एण्ड गैस उत्पादक समूह वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को मुबंई शहर के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिये प्रतिष्ठित मुंबई रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मुंबई में राजभवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया।
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि मैं सिर्फ 19 साल का था, जब अवसरों के शहर मुंबई के लिए ट्रेन से निकला और बहुत जल्द यह शहर मेरा बन गया। मैंने अपनेआप से कहा कि बड़ा बनाने के लिये मैं इस शहर को कुछ वापस देना चाहंूगा और इस तरह मेरी यात्रा की शुरूआत हुई। इस पुरस्कार को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं राज्यपालजी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरे प्रयासों के लिये मुझे यह सम्मान दिया।
“उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र अवसरों और निवेश के लिये आकर्षक प्रदेश है, जो कि कुछ वर्षों में, राज्य विनिर्माण, वित्तीय बाजारों, प्रौद्योगिकी के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है, जहां गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन है। यह प्रदेश परंपरागत तौर पर भौगोलिक रूप से अनुकूल एवं औद्योगिक विकास में अग्रणी है। हमें गर्व है कि हम यहां अपनी प्रौद्योगिकी कंपनी का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। पथ प्रदर्शक बनने के लिये महाराष्ट्र और मुंबई को मेरी शुभकामनाएं।
मुंबई रत्न पुरस्कार विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके बेदाग योगदान एवं उच्चतम असाधारण सेवाओं के सम्मान हेतु प्रदान किए जाते हैं। मुंबई रत्न पुरस्कार फिल्म्स टुडे मीडिया लि., नाना नानी फाउंडेशन और एनर ग्रुप द्वारा स्थापित किए गए हैं।
इस वर्ष अन्य पुरस्कार विजेताओं में टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा, गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज, हीरानंदानी समूह के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, निरंजन हीरानंदानी और बीएमसी आयुक्त आईएस चहल शामिल हैं।

Related posts:

फ़ैशन स्टोर, ट्रेंड्स का सलूम्बर में शुभारंभ

कथा मर्मज्ञ पुंडरीक गोस्वामी ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर विशिष्ट सभा घोषित

आलोक स्कूल में डॉ. संपदानंद मिश्र की पुस्तकों का कोर्स प्रारंभ

उदयपुर-चंडीगढ़ नई रेल सेवा का शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Slice launches its new summer campaign with Katrina Kaif

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में खेल मैदान का भव्य उद्घाटन

श्रीमाली समाज मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का भव्य आयोजन 26-27 अगस्त को

UNDERSTANDING AND DISCUSSING THE CHALLENGES & OPPORTUNITIES IN CONSTRUCTION INDUSTRY: THE WAY AHEAD

डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता की याद सताती रही

In a first, FICCI & OYO co-create Online Certification Course for the Hospitality Industry in the po...

डॉ. सान्निध्य टांक निर्णायक के रूप में आमंत्रित