पिम्स हॉस्पिटल में आतों की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने आतों की गंभीर बीमारी से परेशान एक बच्चे का सफल ऑपरेशन किया है। चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों सलूम्बर निवासी 3 वर्षीय बच्चे को आंतों की गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीमारी में आंत पर आंत चढ़ जाती है। समय रहते ईलाज नहीं होने पर जान को खतरा हो सकता हैै।
पीड्रियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि बच्चे को जब अस्पताल में लाया गया तब उसकी स्थिति गंभीर थी। पेट फूलने के अलावा डीहाईड्रेशन, संक्रमण व खून की कमी थी। आपातकालीन उपचार के पश्चात उसी दिन बच्चे का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान बच्चे की आंतों का एक हिस्सा काला पड़ा हुआ था। सड़े हुए हिस्से को काटकर अलग करने के बाद आंतों को पुन: जोड़ दिया गया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इस बीमारी के कई केस आते रहते हैं, परन्तु इस बच्चे की गंभीर स्थिति के बावजूद सफल ऑपरेशन पिम्स हॉस्पिटल के लिए एक उपलब्धि है। बच्चा अभी पूर्णत: स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ऑपरेशन में डॉ. मिश्रा के साथ निश्चेतना विभाग के डॉ. अमित कुमार, स्टाफ अरूण, एनआईसीयू स्टाफ निर्मला व टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चे का शिशु व बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक पाराशर व डॉ. राहुल खत्री ने उपचार किया।
उल्लेखनीय है कि पिम्स हॉस्पिटल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां बच्चों की विभिन्न जटिल बीमारियों के उपचार सरकारी योजनाओ के तहत पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध है।

Related posts:

मैनकाइंड फार्मा बांझपन और गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं के लिए डाइड्रोजेस्टेरॉन विकसित करने वाली पहली...

नृत्य नाटिका परछाइयाँ ने दर्शकों को किया भावविभोर

बीजेएस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से

राजस्थान के पहले शोल्डर केडेवरीक ओर्थोप्लासी कोर्स का पिम्स उदयपुर में सफल आयोजन

JK Tyre Rolls Out India’s First Passenger Car Tyre with ISCC Plus Certified Sustainable Material

बांसवाड़ा के गढ़ी कस्बे में हुवा क्षत्रिय महासभा का विशाल सम्मेलन 

विश्वामित्र की तपःस्थली पर अनुपम गायत्री तीर्थ

दाईची लाइफ होल्डिंग्स इंक. की मदद से रिन्यूबाय ने अपने सीरीज डी फंडिंग राउंड में 40 मिलियन डॉलर की प...

पानेरियों की मादड़ी में रसमयी श्रीमद् भागवत शुरू

राज्य सरकार की मेवाड़ को सौगात

सुचि सेमीकॉन द्वारा 870 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित

जेके टायर ने भारत में आंशिक रूप से अपने परिचालन शुरू किए