लोकसंस्कृति अध्येता डॉ. महेन्द्र भानावत को बोधि सम्मान

उदयपुर। अपने जीवन का बहुमूल्य समय भारतीय लोकसंस्कृति, साहित्य एवं समाज को अर्पित करते जो लोकापयोगी सर्जन किया उसके फलस्वरूप डॉ. महेन्द्र भानावत को बोधि सम्मान से अलंकृत किया गया।
समारोह में आचार्यश्री महाश्रमण ने कहा कि अच्छे कार्यों का सम्मान होना व्यक्ति के निजी गुणों का मूल्यांकन है। इससे व्यक्ति को आत्मतोष एवं प्रोत्साहन तथा अन्यों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। भीलवाड़ा के तेरापंथ नगर में आचार्यश्री महाश्रमण की सन्निधि में 03 अक्टूबर को आयोजित समारोह में डॉ. भानावत ने कहा कि पिछले सात दशक से अपने लेखन के माध्यम से मैंने समग्रत: उस लोक का ही परिदर्शन किया है जो हम सबके साथ दृश्य एवं अदृश्य रूप में आस्था एवं विश्वास के सबब बनाये हुए है।
इस अवसर पर डॉ. महेन्द्र भानावत, डॉ. देव कोठारी, प्रो. धर्मचन्द जैन एवं चतुर कोठारी को इस सम्मान से नवाजा गया। शासनसेवी श्री भंवरलालजी कर्णावट फाउण्डेशन द्वारा दिया जाने वाला विगत चार वर्षीय यह सम्मान उनके परिजन लक्ष्मणसिंह, गुणसागर, डूंगरसिंह, डॉ. महेन्द्र तथा दरियावसिंह कर्णावट द्वारा प्रदान किया गया। साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा ने कर्णावट परिवार द्वारा की जा रही सेवाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मनोहरलाल डागा, तलकचन्द जैन, कन्हैयालाल बाफना, दौलतमल भरकतिया, नवरत्न हिरन, दिनेश डागा, अनिल तलेसरा, अशोक श्रीश्रीमाल सहित कई गणमान्य श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। संचालन श्रीमती लता कर्णावट ने किया।
समारोह पश्चात डॉ. तुक्तक भानावत, डॉ. कहानी भानावत, अलर्ट संस्थान के जितेन्द्र मेहता, प्रसिद्ध बालसाहित्य लेखक राजकुमार जैन ‘राजन’, डॉ. कविता मेहता, डॉ. सतीश मेहता, महावीर नागोरी, मधु डागा ने डॉ. भानावत को बधाई दी।

Related posts:

हिन्दूपति महाराणा संग्राम सिंह स्वतंत्रता के ध्वजधारक पुस्तक का विमोचन

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex and Zinc Smelter Debari receive GreenCo Gold and GreenCo Si...

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल जिंक कौशल केंद्र से प्रशिक्षित युवा अब विदेश में भी अवसर पाने में सफल

पहल जैन ने खेलो इंडिया लीग में जीता रजत पदक

ओंकारेश्वर में वंशावली लेखन प्रथा के संरक्षण का संकल्प

Sneakers, Denims & Deals at Nexus Celebration Mall, Udaipur

बाल संस्कारशाला का शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सराड़ा में कक्षा 1 से 5 के लिए प्रवेश शुरू

सीसीटीवी की जद में बेदला का बालिका स्कूल

विश्व पर्यावरण दिवस पर महावीर युवा मंच द्वारा सघन वृक्षारोपण

अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिग में श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी ने किया ध्वजारोहण

Prashant Agarwal, President of Narayan Seva Sansthan, Shares Insights at Asia’s Largest CSR Forum